फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three players from Deoria hostel will participate in National Volleyball

Deoria News: नेशनल वाॅलीबाल में प्रतिभाग करेंगे देवरिया छात्रावास के तीन खिलाड़ी

Tue, 31 Oct 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 31 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three players from Deoria hostel will participate in National Volleyball
देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित वाॅलीबाल छात्रावास के तीन खिलाड़ियों का चयन अंडर-17 राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। तीनों जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित इस प्रतियोगिता में यूपी टीम से प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

देवरिया छात्रावास के प्रशिक्षणार्थी आजमगढ़ निवासी सलमान खान यूपी टीम में ब्लॉकर, अयोध्या निवासी आदित्य गुप्ता अटैकर व गाजीपुर के निखिल सिंह लिब्रो के रूप में खेलेंगे। इनका चयन 24 से 27 नवंबर तक बुलंदशहर में आयोजित स्कूली स्टेट प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर अंडर-17 स्कूल गेम्स नेशनल प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की 12 सदस्यीय टीम में किया गया है। छात्रावास के प्रशिक्षक लालू यादव ने बताया कि यह पहला मौका है जब प्रदेश टीम में देवरिया छात्रावास के तीन खिलाड़ी एक साथ स्कूली नेशनल गेम के लिए चुने गए हैं। यूपी टीम अयोध्या से श्रीनगर के लिए रवाना हो चुकी है। इनके चयन पर क्रिकेट प्रशिक्षक अवधेश यादव, गिरीश सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी, विजय पाल, शालिनी शर्मा, पूजा सिंह आदि ने इन्हें बेहतर प्रदर्शन की बधाई दी।
विज्ञापन

-----------
प्रदेश में इन जगहों पर चलते हैं वाॅलीबाल के छात्रावास
खेल निदेशालय की ओर से देवरिया के अलावा अयोध्या, प्रयागराज व बांदा में भी वाॅलीबाल छात्रावास का संचालन वर्तमान में हो रहा है। यहां प्रवेश प्रक्रिया अंतर्गत जिला, मंडल, स्टेट ट्रायल के बाद केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए खिलाड़ी चुने जाते हैं। इसमें बेहतर प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों का फाइनल चयन छात्रावास के लिए किया जाता है। यहां पर उन्हें खेल के अलावा पढ़ाई की सुविधा, रहने, भोजन आदि की व्यवस्था निदेशालय करता है। इसके अलावा गोरखपुर, लखनऊ व सैफई में भी वालीबाल में प्रवेश चयन प्रक्रिया के बाद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

वाॅलीबाल छात्रावास के तीन खिलाड़ी स्कूली नेशनल के लिए चुने गए हैं। तीनों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। यूपी टीम टॉप थ्री में रहती है तो वापस आने पर इन खिलाड़ियों का स्वागत किया जाएगा।
- राज नारायण प्रसाद, क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed