फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three people were injured after a fight between two parties in Bhaluani of Deoria, they sat on a dharna

Deoria News: भलुअनी में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, तीन घायल- लोगों ने किया धरना प्रदर्शन

Sat, 29 Jun 2024 11:27 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बरहज
संवाद न्यूज एजेंसी, बरहज Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 29 Jun 2024 11:27 AM IST
विज्ञापन
Three people were injured after a fight between two parties in Bhaluani of Deoria, they sat on a dharna
विवाद के बाद चौराहे पर इकट्ठा होकर लोगों ने घेराव कर दिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बरहज के भलुआनी कस्बे में तड़के सुबह दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें एक पक्ष से जयप्रकाश और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्त (38) वर्ष सहित तीन लोग घायल हो गए। एक पक्ष से मारपीट की जानकारी होने पर घायलों के साथ अन्य लोग मुख्य चौक पर धरने पर बैठ गए। अधिकारियों के आश्वासन के करीब डेढ़ घंटे बाद धरना समाप्त हुआ। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


भलुअनी कस्बा के जयप्रकाश नगर वार्ड नंबर 12 निवासी दिनेश गुप्त सहयोगियों के साथ कब्रिस्तान के समीप अपनी जमीन पर जाली लगाकर घेर रहे थे। इसी बीच एक पक्ष के कुछ लोग पहुंच गए। जहां सभी लोग जाली लगाने का विरोध करते हुए पैमाइश के दौरान लगा पत्थर तोड़ने लगे, जिसका विरोध करने पर कहासुनी और मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

 

Three people were injured after a fight between two parties in Bhaluani of Deoria, they sat on a dharna
चौराहे पर घेराव करते स्थानीय लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

करीब आधा घंटा तक हुए बवाल से मोहल्ले में खलबली मच गई। मारपीट में एक पक्ष से दिनेश गुप्त, दीनबंधु मद्धेशिया (60) और उनके पुत्र राजेश मद्धेशिया (38) घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर वार्ड में तनाव हो गया। लोग घायलों के साथ मुख्य चौक चौराहे पर मनबढ़ों के खिलाफ धरने पर बैठ गए।

मौके पर एसडीएम अंगद यादव, सीओ आदित्य कुमार गौतम, इंस्पेक्टर भलुअनी अर्चना सिंह, बरहज राहुल सिंह और सुरौली पुलिस पहुंच गई। अधिकारियों द्वारा कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। मामले में पुलिस द्वारा कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आ रही है।

एसडीएम बरहज अंगद यादव ने बताया कि एक पक्ष द्वारा जमीन पर जाली लगाने को लेकर विवाद हुआ है। जांच कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed