फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three including auto rickshaw driver gang-raped woman, threw her at crossroads

Deoria News: ऑटो रिक्शा चालक सहित तीन ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, चौराहे पर फेंका

Fri, 02 Jun 2023 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Three including auto rickshaw driver gang-raped woman, threw her at crossroads
एक अन्य आरोपी ने घर छोड़ने के बहाने किया दुष्कर्म, चारों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर कारखाना/देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला के साथ ऑटो रिक्शा चालक सहित तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद महिला को चौराहे पर फेंककर फरार हो गए। जबकि अन्य एक आरोपी ने बाइक से घर छोड़ने के बहाने भी महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का आरोप है कि 26 मई को वह दवा खरीदने के लिए देवरिया जा रही थी। इसी दौरान गांव निवासी ऑटो रिक्शा चालक और उसमें बैठा एक व्यक्ति उसके पास पहुंचा। उसने देवरिया चलने की बात कही। इन आरोपियों ने अच्छे जगह से दवा खरीदवाने का झांसा देकर शहर के एक मोहल्ले में लेकर उसे चले गए, जहां पर एक आरोपी ने अपने रिश्तेदार को भी बुला लिया। इन तीनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शहर के देवरिया-कसया मार्ग पर लाकर फेंक दिया। महिला लोक-लाज वश चुपचाप घर के लिए निकल पड़ी। महिला अपने गांव के चौराहे पर पहुंची, इसी दौरान गांव का एक युवक मिल गया और गांव चलने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। युवक देर शाम होने के नाते एक विद्यालय में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने गांव के चौराहे पर ले जाकर उसे फेंक दिया। घटना से आहत महिला अपने मायके चली गई और उसने बुधवार रात पूरी घटना मां से बताई। इस पर मां ने रामपुर कारखाना में चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी विंध्याचल, बृजमोहन व जयराम के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और धर्मेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के चारों युवकों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed