फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three henchmen of interprovincial bike lifter gang arrested

Deoria News: अंतरप्रांतीय बाइक लिफ्टर गिरोह के तीन गुर्गे गिरफ्तार

Sun, 24 Sep 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 24 Sep 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Three henchmen of interprovincial bike lifter gang arrested
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मझवलिया मोड़ से शनिवार को खुखुंदू पुलिस ने अंतरप्रांतीय बाइक लिफ्टर गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। तीनों बिहार, गोरखपुर और मईल से चोरी की गई तीन अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर देवरिया की तरफ जा रहे थे। इसी बीच पुलिस ने नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया और तीनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में उनकी पहचान विवेक यादव निवासी शेरवां बभनौली, मोनू उर्फ भंवर यादव निवासी बहादुरपुर थाना क्षेत्र खुखुंदू तथा राजकुमार राजभर निवासी लवरछी थाना बरहज के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार विवेक गिरोह का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। आरोपियों ने एक बाइक मईल, दूसरी बाइक बिहार और तीसरी बाइक गोरखपुर मोहद्दीपुर से चुराने की बात स्वीकार की। तीनों ने मोहद्दीपुर से दो दिन पहले ही एक बाइक चुराने की बात स्वीकार की है। इसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed