फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three employees found absent during CMO's inspection, salary deducted

Deoria News: सीएमओ के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले तीन कर्मचारी, वेतन काटा

Wed, 20 Sep 2023 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 20 Sep 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Three employees found absent during CMO's inspection, salary deducted
रुद्रपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खामियों के संबंध में विधायक जयप्रकाश निषाद की शिकायत पर सीएमओ ने मंगलवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। दो चिकित्सक सहित तीन कर्मचारी गैरहाजिर मिले। एक चिकित्सक बिना सूचना के एक माह से अनुपस्थित चल रहे हैं। सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस भेजकर वेतन कटौती तथा नोटिस देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन




सीएमओ डॉ. राजेश झा के निरीक्षण में डॉ. इनायत हुसैन, डॉ. अर्चना शाही और काउंसलर शिल्पी गैरहाजिर रहे। अधीक्षक डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि डॉ. इनायत हुसैन बिना सूचना के करीब एक माह से गैरहाजिर हैं। सीएमओ ने प्रसूता कक्ष का निरीक्षण किया। कहा कि सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता कुशवाहा की तैनाती कर दी गई हैं। जल्द ही अस्पताल के वातानुकूलित कक्ष में प्रसूताओं को ऑपरेशन की भी सुविधा मिलेगी। मैटेर्निटी विंग में पानी की सप्लाई कराने के साथ साफ-सफाई दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस दौरान डॉ. सुशील कुमार मल्ल, डॉ. एसके राव, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed