फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   three arrest

पशुओं से लदा वाहन पकड़ा, तीन तस्कर गिरफ्तार

Tue, 26 May 2020 10:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
three arrest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के हेतिमपुर में पुलिस ने पशुओं से लदे चार पहिया वाहन को पकड़ा। इस दौरान भागने की फिराक में तीन तस्करों को भी दबोच लिया गया। गाड़ी में लदे पांच पशु बिहार ले जाए जा रहे थे।

हेतिमपुर चौकी पुलिस मंगलवार सुबह नेशनल हाइवे टोल प्लाजा पर गश्त कर रही थी। इसी बीच डुमरी गांव की तरफ से एक चार पहिया वाहन आता दिखा। पुलिस ने रोका तो चालक वाहन लेकर भागने लगा। कुछ दूर भगाने के बाद गाड़ी खड़ी कर तस्कर हेतिमपुर की तरफ भागने लगे। हेतिमपुर के मेदनीपुर गांव के पास तीन किलोमीटर दूर तक पैदल पीछा करने के बाद पुलिस ने तीनों तस्करों को पुलिस ने पकड़ लिया। गाड़ी में एक गाय और चार गोवंशीय पशु लदे थे। पुलिस ने गाड़ी सहित पशुओं को कब्जे में ले लिया। पकड़े गए लोगों में सलामत, मुकद्दर अंसारी मैनपुर दीनापट्टी कुशीनगर के हैं और अलाउद्दीन गोपालगंज के निवासी हैं। इस पर रामपुर कारखाना थाने के इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने चौकी इंचार्ज संजय कुमार सिंह और सिपाही विनय लाल पासवान, राजेश वर्मा, कौशल उपाध्याय, विवेक की पीठ थपथपाई। उन्होंने बताया कि पशुओं से लदी एक पिकअप गाड़ी पकड़ी गई है। तीन पशु तस्कर भी पकड़े गए हैं। केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed