फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three accused of religious conversion arrested for disturbing peace

Deoria News: धर्म परिवर्तन के तीन आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार

Mon, 31 Aug 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 31 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three accused of religious conversion arrested for disturbing peace
देसही देवरिया। भटनी दादन गांव में धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिए गए तीन लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

तीनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से वे जेल भेज दिए गए। घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस धर्म परिवर्तन की बात से इन्कार कर रही है।
महुआडीह थाना क्षेत्र के भटनी दादन गांव में रविवार को रामप्रीत प्रसाद के घर पूजा-पाठ का आयोजन किया गया था। इसमें क्षेत्र की कुछ महिलाएं और पुरुष एकत्र हुए थे।
विज्ञापन

हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि पूजा की वेदी पर दूसरे धर्म का प्रतीक चिह्न रखा गया था। थानेदार अमित कुमार राय का कहना है कि रामप्रीत प्रसाद, सुखराम प्रसाद व चंद्रभान सिंह पर शांतिभंग में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed