फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two sides clashed, FIR lodged against 12 people

Deoria News: दो पक्षों में मारपीट, 12 लोगों पर प्राथमिकी

Tue, 01 Sep 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 01 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed, FIR lodged against 12 people
रामपुर कारखाना। मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बिंदवलिया गांव निवासी दुर्गा ठाकुर की गोरया घाट चौराहे पर साड़ी की दुकान है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि वह दुकान पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अजय यादव के पुत्र ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर शैलेश यादव, बृजेश यादव, विवेक यादव, अमरजीत यादव, दीपू यादव और सत्यप्रकाश यादव समेत अन्य लोग घर पर पहुंच गए और मारपीट करने लगे। आरोप है कि मारपीट में दो लोगों के सिर में चोट लगी, जबकि उनके भाई के कंधे की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन


एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि दुर्गा ठाकुर की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष के बृजेश यादव ने भी तहरीर देकर मारपीट का आरोप लगाया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने दुर्गा ठाकुर, हरि ठाकुर और प्रद्युम्न ठाकुर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed