फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Threats line up from 115 schools, children and teachers feared violence

Deoria News: 115 विद्यालयों से गुजरी खतराें की लाइन, बच्चों और शिक्षकों को हादसों की आशंका

Mon, 21 Jul 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 21 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Threats line up from 115 schools, children and teachers feared violence
देवरिया सदर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परसिया मिश्र के परिसर में लगा पोल व ट्रांसफार्मर
जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के विद्यालयों को किया चिह्नित, 154 लाख रुपये मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। 115 परिषदीय विद्यालयों से खतरों की हाईटेंशन लाइन गुजरी है। इससे इन विद्यालयों के बच्चों और शिक्षकों को हादसों की आशंका सदैव बनी रहती है। गर्मियों में तार टूटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। गोरखपुर के एक विद्यालय में हुए हादसे का मामला शासन के संज्ञान में आने के बाद ऐसे विद्यालयों को चिह्नित कर खंभे, तार व ट्रांसफाॅर्मर हटाने की पहल की गई है। बिजली निगम के आगणन के बाद जिले के लिए 154 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
जिले के परिषदीय विद्यालयों में विद्युतीकरण के लिए बिजली के तार दौड़ाए गए हैं। वहीं कई ऐसे विद्यालय हैं जहां निर्माण के बाद परिसर के ऊपर या छत से हाईटेंशन तार गया हुआ है। इस वजह से यहां अक्सर शाॅर्ट सर्किट होता रहता है। जबकि विद्यालय के ऊपर से बिजली का तार ले जाने का नियम नहीं है, मगर जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण तार दौड़ा दिए गए, जो अब खतरे का सबब बन रहे हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के झंगहा के प्राथमिक विद्यालय रामपुरा में पिछले सप्ताह करंट लगने से छात्र अंकित की मौत हो गई थी। इसके बाद से शासन भी ऐसे विद्यालयों की स्थिति को लेकर गंभीर हुआ है। निर्णय लिया गया है कि प्रदेश के स्कूलों में बिजली की हाईटेंशन व एचटी लाइनें हटाई जाएंगी। शिक्षा विभाग की ओर से बजट मिलने के इंतजार में फंसी शिफ्टिंग पर अब बिजली निगम ने भी पहल की है। बिजली निगम के चेयरमैन डॉ.आशीष कुमार गोयल ने पूरे प्रदेश में शासन की ओर से 80 करोड़ रुपये स्वीकृत करने की बात कही है। इस धनराशि से परिषदीय, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के परिसर या भवन के ऊपर से गुजर रही लाइनों को शिफ्ट किया जाएगा। डीएम की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी शिफ्टिंग के लिए रिपोर्ट देगी। ..
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्तरीय समिति में ये होंगे शामिल
डीएम, सीडीओ, बीएसए, डीआईओएस, उच्च शिक्षा अधिकारी या उनके प्रतिनिधि, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण निगम, अधिशासी अभियंता भंडार या सहायक अभियंता भंडार।
..
देवरिया सदर में इन विद्यालयों को किया गया चिह्नित
देवरिया सदर क्षेत्र में कंपोजिट विद्यालय पचौहा, प्राथमिक विद्यालय सरौरा विश्वसेन, प्राथमिक विद्यालय मुकुंदपुर, कंपोजिट विद्यालय बांकी, प्राथमिक विद्यालय दुलहू, प्राथमिक विद्यालय मोहिनीदेई, प्राथमिक विद्यालय बहोरवा, प्राथमिक विद्यालय सकरापार, प्राथमिक विद्यालय बरवा उपाध्याय, प्राथमिक विद्यालय परसिया मिश्र, प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय लाहिलपार खास। इन सभी के ऊपर से 11 हजार वोल्ट के हाइटेंशन तार गुजर रहे हैं।
...
कोट
115 परिषदीय विद्यालय परिसर से हाईटेंशन तार, ट्रांसफाॅर्मर हटाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए शासन से 154 लाख रुपये हैं। इन विद्यालयों का आगणन बिजली निगम से तैयार कराया गया है। पहले की सूची में कुछ संशोधन किया गया है। कुछ ब्लॉकों में और विद्यालय चिह्नित किए जा रहे हैं। इनका भी आगणन कराकर यहां से तार व खंभे हटाए जाएंगे। बच्चों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है।

-शालिनी श्रीवास्तव, बीएसए
..
परिषदीय विद्यालयों का पुन: निरीक्षण कर नए सिरे से आगणन किया गया। इसके बाद रिपोर्ट बीएसए को दिया गया। शासन से देवरिया जिले के लिए 154.96 लाख रुपये बजट स्वीकृत किया गया है। इसके लिए नई बनी जिला स्तरीय कमेटी की देखरेख में इन विद्यालयों से हाईटेंशन तार व खंभे हटवाने का कार्य कराया जाएगा।
-अमित सक्सेना, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed