{"_id":"572640c04f1c1b57035cd2d0","slug":"threatened-walkout","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य बहिष्कार की धमकी दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य बहिष्कार की धमकी दी
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sun, 01 May 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
भटनी थाने में प्रदर्शन करते नाराज लेखपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक चकरोड की पैमाइश करने गई राजस्व टीम की पिटाई करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। 24 घंटे बीत गए लेकिन पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे नाराज लेखपालों ने मंगलवार तक गिरफ्तारी नहीं होने पर बुधवार से सरकारी कार्यों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
भटनी के साहोपार गांव में कानूनगो सुनील श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पैमाइश करने गई थी। पैमाइश के दौरान राजस्व टीम पर गांव के कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। सरकारी अभिलेख फाड़ दिए गए। दबंगों की पिटाई से कानूनगो सुनील श्रीवास्तव, नागेन्द्र शुक्ल, भानू प्रताप यादव और विंध्यालचल मिश्र घायल हो गए। पुलिस इस मामले में गांव के छह नामजद और दस अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया। रविवार को लेखपाल संघ के अध्यक्ष अवधेश दुुबे के नेतृत्व में लेखपालों ने बैठक कर घटना की निंदा की।
लेखपालों ने भटनी पुलिस को चेतावनी दी कि मंगलवार तक आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं हुई तो बुधवार से लेखपाल कोई कार्य नहीं करेंगे। इसकी जिम्मेदारी अफसरों की होगी। घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस ने रात में दबिश दिया। लेकिन एक भी आरोपी पकड़ में नहीं आए। बैठक में चन्द्रभूषण पांडेय, अश्वनी पांडेय, दिनेश श्रीवास्तव, प्रेमप्रकाश यादव आदि लोग मौजूद रहे।