फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Thousands stolen by breaking the lock of the house

Deoria News: घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

Wed, 07 Jan 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 07 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Thousands stolen by breaking the lock of the house
बनकटा। क्षेत्र के जंजीरहा गांव में तीन जनवरी को हुई चोरी के मामले में गृहस्वामी ने बुधवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बतादें कि विगत तीन जनवरी को जंजीरहा गांव के इंद्रजीत सिंह एवं कृष्णा सिंह के मकान में चोरी हुई थी। गृहस्वामियों के घर पर उपस्थित नहीं होने के कारण अभी पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली थी। बुधवार को इस मामले में गृहस्वामी इंद्रजीत सिंह एवं कृष्णा सिंह ने पुलिस को दी शिकायती पत्र में कहा है कि उनके घर के मुख्य दरवाजे को छोड़कर भीतर के आठ दरवाजों के ताले तोड़कर कमरों में रखे चार ट्रंक, दो अलमीरा एवं चार सूटकेस का लाॅक तोड़कर घरेलू एवं कीमती सामानों समेत करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया है। एसओ विशाल कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed