फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   thousands of acres Harvest and more than 300 home burns

हजारों एकड़ फसल और 300 से अधिक घर जले

Sun, 10 Apr 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 10 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
 thousands of acres Harvest and more than 300 home burns
रामपुर कारखाना के मथुराछापर गांव के खेत में लगी आग को काबू करते गांव वाले ताकी दूसरे गांव में आग न पहुंचे।
देवरिया कोतवाली के करौंदी पुलिस चौकी के पास सिसवा पांडेय गांव में भीषण आग लग गई। जिसकी चपेट में बिहार के एक दर्जन गांव आ गए। बड़हरा के साथ करीब एक दर्जन गांव आग की चपेट में आ गए। करीब पांच एकड़ फसल जलकर राख हो गई। एसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश के बाद फायर सर्विस की गाड़ी ने सीमा को अनदेखा कर बिहार में घुसकर आग पर काबू पाया।  
विज्ञापन

 
मदरापाली भरत राय गांव में रविवार की सुबह सात बजे नागेन्द्र कुशवाहा के छप्पर में आग लग गई। इसमें दो मवेशी झुलस गई। अस्सी हजार रुपये नगद सहित तीन लाख का सामान जल गय। गौरीबाजार के अमारी झांगा में कुम्हार के आवे से आग लग गई। जिससे दर्जन भर घर जल गए। आग की चपेट में आने से सूरज, कंचन,झब्बर, इंदल, सबरू, लोरिक, बिमल यादव, सीताराम, सहित अन्य लोगों का बीस लाख रुपये की संपत्ति जल गई। 
विज्ञापन


बघौचघाट प्रतिनिधि के अनुसार, तरकुलवा के कौला मुंडेरा गांव में बनवारी कुशवाहा के खेत में आग लग गई। सदमे के कारण उनकी मौत हो गई। जबकि प्रभावती देवी पत्नी रामजतन पांडेय आग की चपेट में आने से जल गई। आग से गांव के गोपीचंद, राजेश यादव, कमलदेव, छोटेलाल, संतू, मुन्ना, बिदल, विनोद, बिरजा का घर जलकर राख हो गया। गांव के बलदेव, लालू, सुब्बा, ओमप्रकाश, रविन्द्र, सुरेश, बिंदल, बिजली, झगरू, बुझावन, विश्वनाथ आदि लोगों का फसल जल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बघड़ा महुआरी गांव में आग से सुरेन्द्र तिवारी, अशोक राय, नर्वदेश्वर, कन्हैया, मोती,चंद चौहान, शोभा, लालबाबू का घर जलकर राख हो गया। वहीं राजेन्द्र राय, फुलेना राय, पवन राय का फसल जल गया। मिश्रौली में बिजली साहनी, सत्यदेव, इंद्रदेव, अयोध्या, रामअवध,गोरख, मैनेजर, जवाहर आदि का घर और फसल जल गया। गांव में बकरी और मवेशी भी जलकर मर गई। बघौचघाट के घुड़ीकुंड, पिपरा भुआल, शाहपुर शुक्ल, कवीलसवा, रामपुर महुआबाररी, रामपुर टोला में आग से मसूर, छेदी, विस्मिल्लाह, सहित दर्ज भर लोगों के तीन सौ एकड़ फसल कर राख हो गई।

भलुअनी के पैकौली महराज गांव में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे 100 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं दो लोगों का घर भी जल गया है। आग के भयानक मंजर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पैकौली से लगी आग कुछ ही देर में विशुनपुरा गांव तक पहुंच गई। आग से मोहन, जयप्रकाश चौरसिया, फेकू कुशवाहा, कमलेश शुक्ला, नित्यानंद तिवारी, अवधेश तिवारी, कामेश्वर यादव, अमला यादव, जगदीश यादव, जमुना यादव, रामरतन यादव, रमाशंकर, लक्ष्मी यादव, रामजी, रामचंद्र यादव, विनय शाही आदि की फसल जल गई। क्षेत्र के लोगों ने प्रयास कर आग को काबू किया। सूचना मिलने पर भलुअनी एसओ शशांक शेखर राय मयफोर्स मौके पर पहुंच गए।


विशुनपुरा गांव में आग बुझाने के प्रयास में वह झुलस गए। लोगों ने पंपिंग सेट चालू कर किसी तरह से आग को काबू किया। विशुनपुरा के रामवृक्ष यादव और रामभवन यादव की मकान जल गई। गांव के अन्य लोग अपने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा दिए। तमाम लोग तो वाहनों से लादकर सामान कहीं और भेंज दिया। मवेशियों को खोल दिया गया था। लोगों की बार-बार सूचना के बाद भी फायर सर्विस की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। आग बुझने के बाद जब वाहन पहुंचा तो गुस्साए लोगों ने चारो तरफ से घेर कर पत्थरबाजी कर दी। एसओ ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आग से थानेदार भी झुलस गए। आग लगने की जानकारी होने पर जिला पंचायत सदस्य राजन यादव, जयश्री यादव, अशोक यादव समेत क्षेत्र के तमाम लोग पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed