फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Those who hang the files of nomination will fall, DM asks for answer from EO

Deoria News: नामांतरण की फाइलें लटकाने वालों पर गिरेगी गाज, डीएम ने ईओ से मांगा जवाब

Sun, 23 Jul 2023 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Those who hang the files of nomination will fall, DM asks for answer from EO
चढ़ावे के इंतजार में नगर पालिका में वर्षों से लटकी थीं नामांतरण के चार सौ से अधिक फाइलें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। चढ़ावे के इंतजार में नामांतरण की फाइल लटकाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर गाज गिरने वाली है। चार जुलाई को अमर उजाला में प्रकाशित खबर का जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने संज्ञान लिया है। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। इसमें अधिकारियों को यह जवाब देना होगा कि जिन फाइलों के निस्तारण की अवधि 45 दिन निर्धारित की गई है, उनके निस्तारण में कई महीने और साल कैसे गुजर गए।
दरअसल शहर में भवन व भू-स्वामियों से नगर पालिका कर वसूलती है। गृह स्वामी की मृत्यु या संपत्ति हस्तांतरित होने पर मालिकाना हक जताने वाले लोग संपत्ति नामांतरण के लिए नगर पालिका में आवेदन करते हैं। आवेदन करने के बाद पत्रावली निस्तारण के लिए 45 दिन का समय निर्धारित है, लेकिन यहां पत्रावलियों के निस्तारण में खेल हो रहा था। जिन आवेदकों की बाबुओं से सेटिंग हो जाती थी उन्हीं की पत्रावली निस्तारित हो पाती थी। बाकी लोग नगर पालिका का चक्कर काटते रह जाते थे। ऐसी ही करीब चार सौ फाइलें
विज्ञापन

बाबुओं की आलमारी में चार साल से पड़ी थीं। जिसकी सही संख्या न कर निर्धारण अधिकारी को पता थी न ईओ को। शिकायतें नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह के पास पहुंचनी शुरू हुईं तो उन्होंने 26 जून से नामांतरण सप्ताह आयोजित कराया। पांच दिन के शिविर में भी अधूरी फाइलें ही निस्तारित हो पाईं। दो सौ से अधिक फाइलें बाबुओं की आलमारी में पड़ी रहीं। चार जुलाई के अंक में अमर उजाला ने चढावे के इंतजार में आलमारी में कैद हैं 200 से अधिक नामांतरण की फाइलें शीर्षक से खबर प्रकाशित की। जिसका जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया है। ईओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
वर्जन
ज्यादातर पत्रावलियां अधूरी होने के कारण लंबित थीं। कुछ को प्रस्तुत करने में बाबुओं ने देरी की। जल्द ही जिलाधिकारी को जवाब भेजा जाएगा।
- रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद देवरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed