{"_id":"6a0dfbd7d05b9891bd05694f","slug":"those-returning-to-work-after-the-wedding-are-not-getting-confirmed-tickets-deoria-news-c-208-1-deo1022-182404-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सहालग के बाद काम पर लौटने वालों को नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सहालग के बाद काम पर लौटने वालों को नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट
Wed, 20 May 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 20 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
भटनी। सहालग और गर्मी की छुट्टियां समाप्त होने के बाद काम-धंधे के लिए महानगरों की ओर लौटने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
मुंबई, गुजरात, दिल्ली और पंजाब जाने वाली ट्रेनों में भीड़ के चलते टिकट मिलना मुश्किल है। इन रूटों पर चलने वाली कई ट्रेनों में 11 जुलाई तक सीटें फुल चल रही हैं।
टिकट न मिलने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तत्काल टिकट के लिए यात्री सुबह से ही रेलवे टिकट काउंटर पर लाइन लगा रहे हैं, मगर सीमित सीटों के कारण कई लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
देवरिया जनपद और समीपवर्ती बिहार प्रांत से बड़ी संख्या में लोग काम के सिलसिले में मुंबई, गुजरात, दिल्ली और पंजाब में रहते हैं। अप्रैल व मई में सहालग और गर्मी की छुट्टियों के चलते लोग घर आए हुए थे। शादी समारोह और छुट्टियां समाप्त होने के बाद लोग अब महानगरों को जाने लगे हैं।
विज्ञापन
यात्रियों का कहना है कि गर्मी की छुट्टियों के बाद हर साल इस तरह की समस्या सामने आती है। ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। भीषण गर्मी और भीड़ अधिक होने से सामान्य टिकट लेकर यात्रा करना मुश्किल हो रहा है। पूर्वोंत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि मुंबई, गुजरात, दिल्ली, पंजाब समेत विभिन्न रूटों पर ग्रीष्मकालीन ट्रेनों चलाए गए हैं। जरूरत पड़ी तो और ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।