फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Thieves ransacked four houses including that of a railway engineer

Deoria News: रेलवे इंजीनियर समेत चार मकानों को चोरों ने खंगाला

Sat, 23 Aug 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 23 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Thieves ransacked four houses including that of a railway engineer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लार रोड। क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए चार मकानों को खंगाल डाला । सेवानिवृत्त शिक्षक, रेलवे के सिग्नल इंजीनियर और प्रोटोकॉल इंस्पेक्टर सहित चार परिवारों के मकान के ताले तोड़कर नकदी सहित जेवरात व सामान चुरा ले गए। इससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वहीं, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाए हैं।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात गांव के अधिकतर लोग श्रीकृष्ण मंदिर में छठिहार पर्व मना रहे थे। चोरों ने सुनसान का फायदा उठाकर अवधेश मिश्र के मकान को निशाना बनाया। अवधेश मिश्र कोहरा सुतावर इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। चोरों ने उनके बेटों अभिषेक मिश्र और अंकित मिश्र के बंद कमरों का ताला तोड़कर आलमारियों में रखे सोने के जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर ली। परिजन जब सुबह उठे तो घर के दरवाजे बाहर से बंद मिले। संदेह होने पर जब पड़ोसी को बुलाकर दरवाजा खोला गया तो अंदर आलमारियां टूटीं थीं और सारा सामान गायब था।
विज्ञापन

गांव के ही शशिकांत मिश्र के मकार का भी ताला तोड़कर चोरों ने जेवर व कीमती सामान चुरा लिए। शशिकांत देवरिया मेडिकल कॉलेज में वार्ड बॉय हैं और परिवार सहित वहीं रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मकान रेलवे के प्रोटोकॉल इंस्पेक्टर मार्कण्डेय मिश्र का है, जो इस समय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने परिवार के साथ घर आए थे। मौके का फायदा उठाते हुए चोरों ने उनके मकान के कई कमरों का ताला तोड़ा और सामान समेट ले गए।
चौथा मकान संतोष मिश्र का है, जो सिंग्नल इंजीनियर पद पर सिकंदराबाद (रेलवे) में तैनात हैं। परिवार समेत बाहर रहने के कारण उनका मकान भी बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed