फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Thieves broke the lock of the house and searched the house

Deoria News: मकान का ताला तोड़कर चोरों ने खंगाला घर

Thu, 16 Nov 2023 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke the lock of the house and searched the house
-पांच लाख का जेवर और कीमती सामान चोरी, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

-शहर के राघव नगर की घटना, पुलिस ने सीटीटीवी फुटेज खंगाली
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कृषि विभाग के बाबू के मकान का बुधवार की रात ताला तोड़कर चोर पांच लाख का जेवर और कीमती सामान चुरा ले गए। बृहस्पतिवार को सुबह घर पहुंचने पर इसकी जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, लेकिन चोरों का सुराग नहीं मिला।

कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मिश्री गांव निवासी रामप्रीत सिंह कृषि उप निदेशक कार्यालय में वरिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत हैं। राघव नगर में बीएसए कार्यालय के पीछे किराए के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार को इनके परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ गई। उसे लेकर लखनऊ इलाज कराने सभी लोग चले गए। देर रात वह लौटे, और औराचौरी के पास एक रिश्तेदार के घर रुक गए। सुबह करीब 9 बजे जब घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा देख होश उड़ गए। आलमारी और बाॅक्स में रखा सोने के हार का सेट, झुमका, एक जोड़ी बाली, एक चेन, पांच अंगूठी, एक हीरे की अंगूठी, दो कील और चांदी की चार जोड़ी पायल गायब थी। इसके अलावा अन्य कीमती सामान भी चोर ले गए। इसकी जानकारी रामप्रीत ने 112 नंबर पर फोन कर दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और उस गली के मकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज देखी, लेकिन रात में चोरों के आने-जाने की कोई रिकार्डिंग नहीं दिखी।
विज्ञापन

कोतवाल वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि चोरी होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed