फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   They had come to Deoria to kidnap a prominent businessman; encounter with STF - 3 arrested

एसटीएफ संग मुठभेड़: देवरिया के बड़े कारोबारी का करने आए थे अपहरण, मुठभेड़; 3 गिरफ्तार- 4 भाग निकले

Sat, 06 Dec 2025 12:33 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 06 Dec 2025 12:33 PM IST
सार

एसटीएफ के डिप्टी एसपी डीके शाही ने बताया कि मऊ जिले का कुख्यात बदमाश हिमांशु यादव उर्फ गोविंद यादव देवरिया, कुशीनगर, मऊ और गाजीपुर में लूट समेत कई बड़ी वारदात में शामिल रहा है। इस गैंग ने राजस्थान में भी लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। यह गैंग बड़े व्यापारियों का अपहरण कर उन्हें नेपाल ले जाकर फिरौती वसूलता है।

विज्ञापन
They had come to Deoria to kidnap a prominent businessman; encounter with STF - 3 arrested
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के महदहां पुल के पास एसटीफ ने तीन बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार बदमाश कार से भाग निकले। मुठभेड़ के दौरान मऊ जिले के बदमाश हिमांशु यादव के पैर में गोली लगी है। सभी बदमाश सलेमपुर कस्बे के तीन व्यापारियों के अपहरण की योजना बना रहे थे। पकड़े गए बदमाशों में दो मऊ जिले के और एक देवरिया जिले का ही रहने वाला है।

विज्ञापन


एसटीएफ के डिप्टी एसपी डीके शाही ने बताया कि मऊ जिले का कुख्यात बदमाश हिमांशु यादव उर्फ गोविंद यादव देवरिया, कुशीनगर, मऊ और गाजीपुर में लूट समेत कई बड़ी वारदात में शामिल रहा है। इस गैंग ने राजस्थान में भी लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। यह गैंग बड़े व्यापारियों का अपहरण कर उन्हें नेपाल ले जाकर फिरौती वसूलता है।

विज्ञापन

डिप्टी एसपी के अनुसार इस गिरोह ने पिछले दिनों ईंट भट्ठा मालिक व जमीन का कारोबार करने वाले राजकमल तिवारी, उनके भाई युवराज तिवारी और होटल व्यापारी चुन्नू तिवारी का अपहरण कर फिरौती मांगने की योजना बनाई थी। बदमाशों ने चून्नू तिवारी का पीछा भी किया था। जानकारी होने पर एसटीएफ कई दिनों से इस गैंग के सुराग में लगी थी।
विज्ञापन

एसटीएफ के इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात इस गैंग के सलेमपुर कस्बे में आने की सूचना पर एसटीएफ ने घेराबंदी। आधी रात को महदहां चौराहे के पाए एक बुलेट व कार सवार संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस को देख हिमांशु यादव दोनों हाथ से असलहे से फायरिंग करने लगा।

एसटीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान हिमांशु के पैर में गोली लगी और वह बुलेट समेत गिर पड़ा। बुलेट पर उसके साथ मऊ निवासी मंजीत यादव और महुआडीह क्षेत्र के बरांव निवासी नीतेश यादव भी थे। तीनों को पुलिस ने पकड़ लिया। इस दौरान मौका पाकर कार सवार चार बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed