फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There will be surveillance of chappe-chappe in medical college, about 200 cameras

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में चप्पे-चप्पे की होगी निगरानी, लगेंगे 200 कैमरे

Fri, 18 Jul 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 18 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
There will be surveillance of chappe-chappe in medical college, about 200 cameras
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज परिसर की निगरानी के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए योजना बनाई गई है। तीसरी आंख से हर कोने पर नजर रखी जाएगी। इससे मरीजों की सुरक्षा होगी।
साथ ही, अराजकता फैलाने वालों की पहचान कर कार्रवाई करने में आसानी होगी। इसकी मदद से दलालों पर शिकंजा कसा जा सकेगा। इसकी कंट्रोल रूम से माॅनिटरिंग की जाएगी। रिकार्डिंग भी सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल में शहर से लेकर ग्रामीणांचल के अलावा बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों के मरीज भी इलाज कराने आते हैं। यहां रोजाना करीब तीन हजार से अधिक मरीज के अलावा तीमारदार भी आते हैं। अस्पताल में भीड़ अधिक होने से कारण दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें अराजकतत्व भी घुमते रहते हैं, जो घटनाओं को अंजाम देकर भीड़ में बच निकलते हैं।पुरुष और महिला अस्पताल में दलाल भी सक्रिय रहते हैं, जो मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पतालों में भेज देते हैं। इसके अलावा धनउगाही की शिकायतें भी मिलती हैं। इन शिकायतों पर अंकुश लगाने के लिए मेडिकल काॅलेज प्रशासन गंभीर है।
इसके मद्देनजर प्रमुख सचिव के निर्देश के क्रम में प्राचार्य डाॅ. राजेश कुमार बरनवाल के आदेश पर पर पूरे परिसर में करीब 200 सीसीटीवी कैमरे लगाने की कार्ययोजना तैयार की गई है।

इसके लिए कवायद शुरू केर दी गई है। जल्द प्वाइंट चिह्नित करने का कार्य भी शुरू हो जाएगा।
इसके बाद कैमरा लगाने की प्रक्रिया की जाएगी। तीन से चार माह के अंदर कैमरा लगने की उम्मीद है। इसके लग जाने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और घटना होने पर सुरक्षा कर्मी आसानी से मौके पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed