{"_id":"64fe1c1a2067e8a5bf08e117","slug":"there-will-be-roar-in-lucknow-hundreds-of-farmers-from-the-district-will-participate-in-the-mahapanchayat-of-bku-deoria-news-c-208-1-deo1002-6799-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लखनऊ में भरेंगे हुंकार, भाकियू की महापंचायत में शामिल होंगे जिले से सैकड़ों किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लखनऊ में भरेंगे हुंकार, भाकियू की महापंचायत में शामिल होंगे जिले से सैकड़ों किसान
Mon, 11 Sep 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में 18 सितंबर को लखनऊ के इको गार्डन पार्क में आयोजित होने वाले किसान मजदूर महापंचायत में जिले से बड़ी तादाद में किसान शामिल होंगे। महापंचायत को सफल बनाने के लिए रविवार को यूनियन के पदाधिकारियों ने सिंचाई विभाग के डाक बंगला पर बैठक की।
प्रदेश महासचिव पंडित सतीश चंद्र ओझा ने कहा कि निरंतर बढ़ रही महंगाई की वजह से खेती की लागत बढ़ती जा रही है। लेकिन इसके अनुपात में फसलों की कीमत नहीं बढ़ रही है। इसके कारण किसानों की आर्थिक हालात खराब होती जा रही है। जिला अध्यक्ष गिरीश नारायण उर्फ बड़े शाही ने कार्यकारिणी का गठन कर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के हाथों से मनोनयन पत्र का वितरण कराया। किसान नेता विनय सिंह सैथवार, निवर्तमान मंडल उपाध्यक्ष उदयभान यादव, धनंजय सिंह सैथवार, मुन्ना सिंह, विकास राय, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।