फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There will be facility of postal ballot

Deoria News: पोस्टल बैलेट की होगी सुविधा

Wed, 13 Mar 2024 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
There will be facility of postal ballot
देवरिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के नए निर्देश के तहत प्रदेश 85 वर्ष की आयु वर्ग से ऊपर के मतदाताओं को मतदान करने के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ऐसे मतदाता स्वेच्छा से पोस्टल बैलेट से निवास स्थान पर मतदान के लिए निर्धारित फाॅर्म-12 डी में आवेदन कर अपने निवास स्थान पर मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फाॅर्म-12डी अधिसूचना जारी होने के पांच दिवसों के अंदर संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ की ओर से घर-घर जाकर 85 वर्ष की आयु वर्ग से ऊपर के मतदाताओं को उपलब्ध कराया जाएगा तथा भरा हुआ फाॅर्म-12 डी प्राप्त किया जाएगा। उक्त फाॅर्म-12डी भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.eci.gov.in के होम पेज पर मैन्यू के अंतर्गत कंडीडेट नामिनेशन एंड अदर फाॅर्म्स के लिंक पर उपलब्ध है, जहां से इसे डाउनलोड करके भरकर संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय में जमा कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed