{"_id":"6a206f707da7d4137c0e771a","slug":"there-will-be-a-title-clash-between-deoria-and-gorakhpur-deoria-news-c-208-1-deo1022-183578-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवरिया और गोरखपुर के बीच होगी खिताबी भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवरिया और गोरखपुर के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
Wed, 03 Jun 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
भटनी नगर में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते समाजसेवी रत्नाकर मिश्र व अन्य
भटनी। नगर के सुदामा स्टेडियम में आयोजित स्वर्गीय आशीष गुप्त डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देवरिया और गोरखपुर के बीच खेला जाएगा। बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों टीम अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बना ली। अन्य मैच नगर पंचायत और पुलिस के बीच खेला गया, जिसमें नगर पंचायत की टीम विजयी रही।
पहले सेमीफाइनल में डॉल्फिन-11 देवरिया ने त्रिमूर्ति सिवान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। देवरिया के बल्लेबाज सावन ने 18 रनोें की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे सेमीफाइनल में एनआईएफएस गोरखपुर ने माई दरबार काली मंदिर टीम को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। अंकित यादव और आफताब की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने लक्ष्य 7.3 ओवर में हासिल कर लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सोमिल श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि कैप्टन रत्नाकर मिश्र ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की। इस दौरान शिक्षक आकाश गुप्त, मोनू मद्देशिया आदि मौजूद रहे।