फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There was crowd in the medical college, patients and attendants were worried

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में रही भीड़, परेशान रहे मरीज और तीमारदार

Sat, 29 Jun 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 29 Jun 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
There was crowd in the medical college, patients and attendants were worried
मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। शुक्रवार को ओपीडी से लेकर जांच केंद्रों पर कतार रही। मरीजों को एक से डेढ़ घंटे तक प्रतीक्षा करनी पड़ी। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे। हड्डी, मेडिसिन, ईएनटी, चर्म रोग में लोगों को देर तक इंतजार करना पड़ा। कुछ जगह बिना नंबर के लोगों के जाने को लेकर हो-हल्ला हुआ। सुरक्षा कर्मियों व अस्पताल कर्मियाें ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में जनपद के शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती इलाके के लोग इलाज कराने आते हैं। शुक्रवार को इलाज के लिए 2246 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि करीब 1500 मरीज फालोअप में पहुंचे थे। इनके साथ तीमारदार भी थे। सुबह से ही पर्ची काउंटर पर लाइन लग गई। यहां से लोग ओपीडी में पहुंचे, जहां सुबह नौ बजे से भीड़ होने लगी। 10.30 दस बजे तक लाइन लंबी हो गई।
विज्ञापन

मेडिसिन विभाग में डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. गौरव, डॉ. विश्वजीत ने 355 मरीजों का इलाज किया। चर्म रोग में दोपहर 12.30 बजे तक कतार लंबी थी। डॉ. अजीत पाल, डॉ. सुधा ने 197 मरीजों का उपचार किया। चेस्ट व टीबी में डॉ. अनुराग शुक्ला, डॉ. ज्योति सिंह ने 110 मरीजों का इलाज किया। इसमें सांस, एलर्जी, अस्थमा के अधिक मरीज रहे। मानसिक रोग में डॉ. रीतिका दीवान ने 95, कम्युनिटी मेडिसिन में 164 , नेत्र में डॉ. अदिती, डॉ. आकांक्षा, डॉ. दयानंददे 370 मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्जरी में लंबी कतार रही। बिना नंबर के एक मरीज अंदर जाने पर लोग हो-हल्ला मचाया। सुरक्षा कर्मी ने रोका और लोगों शांत कराया। डॉ. आशीष जायसवाल, डॉ. संजय कुमार ने 155 मरीजों का इलाज किया। ईएनटी में भी दूर तक कतार लगी थी। डॉ. प्रदीप कुमार ने 199 मरीजों का इलाज किया। हड्डी रोग में डॉ. गौरव सिंह, डाॅ. प्रदीप, डॉ. हर्षित ने 426 रोगियों का इलाज किया। यहां भी हो-हल्ला हुआ। ओपीडी के पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे कक्ष में भीड़ रही। 110 जांच की गई। प्रिंटर खराब होने से मोबाइल पर फोटो खींच कर रिपोर्ट दी गई। जबकि डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर भी हो-हल्ला मचा। यहां करीब 300 एक्स-रे किया गया।
दोपहर बाद तीन बजे बिजली के कनेक्शन में तकनीकी खराबी से जांच बंद हो गई। नई मशीन में भी यही दिक्कत आ रही थी। कर्मचारियों ने पोर्टेबल मशीन से जांच की। जबकि इंजीनियर गड़बड़ी दूर करने में जुटे थे, जिले जल्द ठीक कर दिया गया। दवा काउंटर पर दो बजे तक लाइन लगी थी। उमस भरी गर्मी की वजह से मरीज और तीमारदार परेशान रहे।

अस्पताल में मरीजों की भीड़ थी। सभी को इलाज, जांच, दवा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। मरीजों का एक्स-रे किया गया। सभी मशीनें चलीं, कोई दिक्कत नहीं हुई।
-डॉ. आरके श्रीवास्तव, प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed