फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There was a lot of commotion over the land dispute, the matter was resolved after measurement

Deoria News: भूमि विवाद पर रही गहमा-गहमी, पैमाइश के बाद मामला सुलझा

Thu, 22 May 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 22 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of commotion over the land dispute, the matter was resolved after measurement
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर के प्रसिद्ध श्री मनोकामनापूर्ण हनुमान मंदिर के उत्तराधिकारी और कुछ लोगों के बीच भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर चले रहे विवाद में बुधवार को तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
करीब छह घंटे तक गहमा-गहमी रही। यह स्थिति एक पक्ष की ओर से चहारदीवारी का निर्माण शुरू कराने पर उत्पन्न हुई। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को समझाया और भूमि की पैमाइश कराकर सीमांकन कर दिया। इसके बाद मामला सुलझ गया। हालांकि, एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स शाम तक तैनात रही। जानकारी के अनुसार, हनुमान मंदिर 3.10 एकड़ भूमि में है। इसमें तीन रकबा है। इसमें दो गाटा देवरिया खास और एक गाटा बांस देवरिया का है।
विज्ञापन

मंदिर परिसर स्थित पोखरा के पश्चिम तरफ की भूमि को लेकर मंदिर के उत्तराधिकारी और दूसरे पक्ष से प्रदीप कुमार और केसर के बीच काफी दिनों से विवाद है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर अवैध कब्जा का आरोप लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार पैमाइश भी हो चुकी है, मगर समस्या बनी हुई थी। बताया जाता है कि दो दिन पहले समझौता हुआ था। एक पक्ष बुधवार की सुबह चहारदीवारी का निर्माण कराने लगा। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोनों पक्ष से लोग जुट गए। सूचना मिलने पर प्रशासन सक्रिय हो गया।
एडीएम प्रशासन जैनेंद्र सिंह, एएसडीएम अवधेश निगम, सीओ सिटी संजय रेड्डी, कोतवाल दिलीप कुमार सिंह सहित तहसील के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।प्रशासन ने सूझबुझ से काम लिया और दोनों पक्षों को समझा कर शांत कराया। इसके बाद नायब तहसीलदार गंगा राम की देखरेख में भूमि की पैमाइश शुरू हुई। राजस्व कर्मियों ने नापी कर मंदिर की भूमि का रकबा पूरा किया।

मंदिर पक्ष की ओर से बताए गए भूमि का कुछ हिस्सा दूसरे पक्ष के रकबा में निकला। इसके बाद मंदिर की भूमि का सीमांकन किया गया। प्रशासन की पैमाइश पर दोनों पक्ष सहमत हो गया।
हनुमान मंदिर के उत्तराधिकारी राजेश नारायण दास ने बताया कि वह पैमाइश से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed