फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There was a great deal of activity at the polling stations right from the morning.

Deoria News: मतदान केंद्रों पर सुबह से ही बनी रही गहमागहमी

Sat, 24 Oct 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 24 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
There was a great deal of activity at the polling stations right from the morning.
भागलपुर में वोट डालने जाती ​शि​क्षिकाएं।
देवरिया। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को जिलेभर में मतदान हुआ। 16 ब्लॉक मुख्यालयों पर बनाए गए मतदान केंद्रों पर मत डाले गए। मतदान को लेकर सुबह से ही केंद्रों पर गहमागहमी बनी रही।
विज्ञापन

कार्यकर्ता अपने उम्मीदवारों के पक्ष में सक्रिय दिखे। मंत्री, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने क्षेत्रों के बूथों का दौरा किया। उन्होंने मतदाताओं को फोन करके मतदान के लिए प्रेरित किया। मतदान सुबह आठ से शुरू होकर शाम चार बजे तक चला। मतदान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन

प्रशासन ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर राहत की सांस ली। मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटिकाओं को सील कर कलेक्ट्रेट स्थित मतपेटी संकलन केंद्र भेज दिया गया। यहां से गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में मतगणना स्थल के लिए मतपेटिकाएं भेज दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के मतदान केंद्र से कुछ दूरी पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार, सपा समर्थित उम्मीदवार और अटेवा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में लोग शिविर लगाकर मतदान सूची लेकर बैठे देखे गए।
मतदाता आते रहे और अपने मताधिकार का प्रयोग करते रहे। कुछ मतदाताओं ने अपने मनपसंद उम्मीदवार के शिविर में कुछ समय भी बिताया। बाकी मतदाता सीधे मतदान करके चले गए।
मतदान केंद्रों पर सत्ता पक्ष के मंत्री, विधायकों ने दौरा कर मतदान की स्थिति जानी। उन्होंने अपने जान-पहचान के मतदाताओं को फोन कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
वहीं कार्यकर्ता अपने उम्मीदवार को प्रथम वरीयता का मत देने का अनुरोध करते रहे। देवरिया सदर ब्लॉक स्थित मतदान केंद्र पर सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के पक्ष में मतदान का हाल जाना।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी बैतालपुर में मतदाताओं से सीधे संपर्क में रहे।
निवर्तमान एमएलसी व भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने तरकुलवा मतदान केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान भाजपा नेता डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, रवींद्र किशोर कौशल और मंडल अध्यक्ष दुष्यंत राव भी मौजूद रहे।
सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी के पक्ष में पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष फखरुद्दीन खान और ब्लॉक अध्यक्ष जनार्दन सिंह कैंप में जमे रहे। शिक्षक संघ एकजुट के प्रत्याशी राजीव यादव के समर्थकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया।
प्रबुद्ध मतदाताओं का उत्साह और मुद्दे : भागलपुर ब्लॉक में प्रबुद्ध मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बुजुर्ग, युवा और महिला शिक्षक सुबह से ही वोट डालने केंद्रों पर पहुंचे।
प्रदीप कुमार सिंह, अरविंद कुमार त्रिपाठी, नरेंद्र यादव और वीरेंद्र शर्मा ने अपने मुद्दों पर मतदान किया। उन्होंने पुरानी पेंशन, शिक्षकों की सुरक्षा, स्थानांतरण और समान कार्य समान वेतन को महत्वपूर्ण बताया। शिक्षकों ने सम्मान और समस्याओं के त्वरित निस्तारण को अपनी सबसे बड़ी जरूरत बताया।

एक बुजुर्ग शिक्षक ओम प्रकाश मिश्र ने इस चुनाव को काफी अहम बताया। महिला अंकिता विश्वकर्मा ने महिला शिक्षकों की समस्याओं को सुनने वाले प्रतिनिधि की आवश्यकता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed