फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There is no proper drainage system, the citizens are facing problems

Deoria News: जलनिकासी की मुकम्मल व्यवस्था नहीं, सांसत झेल रहे शहरी

Sat, 23 Aug 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 23 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
There is no proper drainage system, the citizens are facing problems
सीसी रोड रामनाथ देवरिया के समीप नाला की खुदाई कर रही मशीन,
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर में जलनिकासी के लिए हनुमान मंदिर, खोराराम रोड पर कुर्ना नाला तक बन रही वाॅटर ड्रेनेज परियोजना को मुकाम नहीं मिल सका है। यह परियोजना तीन साल बाद भी अधूरी है। परियोजना कब पूरी होगी, इसे लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। कार्यदायी संस्था इसे दिसंबर 2025 तक पूरा करने की बात कह रही है।
शहर में जलभराव की विकट समस्या को देखते हुए जल निगम ने 2021 में 8.75 किमी लंबे आरसीसी स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज परियाेजना तैयार कर नाला निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। 12.95 क्यूसेक जल निकासी क्षमता की इस परियोजना की लागत 45 करोड़ रुपये आंकी गई।
विज्ञापन

शासन में विचार के बाद 41.33 करोड़ रुपये की स्वीकृत हुई। नवंबर 2021 में मुख्यमंत्री ने इसका शिलान्यास किया। जनवरी 2022 में इसका निर्माण शुरू हुआ। इसे दो साल में जनवरी 2024 में पूरा किया जाना था, पर परियोजना को कार्यदायी संस्था अभी भी अमली जामा नहीं पहना सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेठी रोड पर कुर्ना नाला से शुरू हुई परियोजना अभी रामनाथ देवरिया में आदित्य मणि के मकान तक ही पहुंच पाई है। यहां से इसको करीब डेढ़ किमी दूर हनुमान मंदिर तक जाना है। इस दूरी को तय करने में कई अड़चने हैं।

इसकी जिम्मेदारी संभालने वाली फर्म नंद एंड संस के परियोजना इंचार्ज रामनाथ गुप्त ने बताया कि परियोजना में देरी की वजह के पीछे आईजीआरएस और एनजीटी में शिकायते रहीं हैं। इसके निस्तारण के बाद आगे की मकानें बाधक है। प्रशासन के सहयोग से आगे की जगह खाली कराई जा रही है। नाला निर्माण में तेजी लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed