{"_id":"68487f591c1bd3e880047bb7","slug":"there-is-no-mark-sheet-and-tc-problem-in-registration-on-samarth-portal-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-155772-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अंकपत्र आैर टीसी है नहीं, समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण में संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अंकपत्र आैर टीसी है नहीं, समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण में संकट
Wed, 11 Jun 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल को घोषित कर दिए गए हैं। हालांकि, अभी तक जिले में अंकपत्र नहीं आए हैं। इंटरमीडिएट पास अभ्यर्थी इससे स्नातक में प्रवेश नहीं ले पा रहे है।
इधर, स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण को अनिवार्य बना दिया गया है। ऐसे में जनपद में इसकी प्रगति काफी धीमी है।
नए सत्र में स्नातक प्रवेश में छात्र-छात्राओं के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया गया है। यहां पंजीकरण के लिए मार्कशीट के साथ साथ टीसी और अन्य तरह के कागजों की जरूरत पड़ रही है। इससे पंंजीकरण के लिए पहुंचने वालों छात्रों काे निराश लौटना पड़ रहा है। मार्कशीट की अनिवार्यता के चलते समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता भी प्रवेश की गति को धीमा बना रही है। इंटरमीडिएट के बाद अब स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय ने समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य कर दिया है। इस अनिवार्यता के कारण इंटरमीडिएट पास करने वाले छात्र अभी स्नातक कक्षाओं में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं।
अभी यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के छात्रों की मार्कशीट स्कूलों में नहीं पहुंची है। वैसे तो ऑनलाइन बच्चों को अपने नंबरों का पता चल जाता है और वे उस आधार अपने लिए उचित काॅलेज का चुनाव कर उसमें प्रवेश की प्रकिया शुरू कर सकते थे, लेकिन समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अनिवार्यता ने उन्हें रोक दिया है।
विज्ञापन
शहर के संत विनोबा पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अर्जुन मिश्र ने मंगलवार को बताया कि स्नातक कथाओं में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। काॅलेज से इसके लिए प्रवेश आवेदन वितरण होना शुरू हो गया है।
गोरखपुर विश्वविद्यालय ने इस बार समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण को अनिवार्य बना दिया है। उधर, सह जिला विद्यालय निरीक्षक नीलेश पांडेय ने बताया कि जिले में अगले सप्ताह के इंटर व हाईस्कूल के अंक पत्र आ जाने की उम्मीद है। इसके बाद अगली कक्षाओं में छात्रों को प्रवेश लेने में सहूलियत होगी।