फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There is no control on theft incidents, four bikes and two houses burglarized in a week

Deoria News: चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं‚ एक सप्ताह में चार बाइकें व दो घरों में सेंधमारी

Fri, 28 Jun 2024 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
There is no control on theft incidents, four bikes and two houses burglarized in a week
नौ माह से कोतवाली सलेमपुर का पद रिक्त है। यहां चोरियों व अपराध की भरमार है। इसके बावजूद यहां प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी अपराध निरीक्षक को नौ माह से सौंपी गई है। इसके चलते अपराधों पर लगाम लगना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

कोतवाली में नौ माह पूर्व तैनात रहे प्रभारी निरीक्षक गोपाल पांडेय के स्थानांतरण के बाद पुलिस लाइन से निरीक्षक उमेश वाजपेयी को सलेमपुर कोतवाली का अपराध निरीक्षक बना कर उन्हें प्रभार दिया गया। स्थिति यह है कि नौ माह में सैकड़ों चोरियां हुईं। इधर एक सप्ताह के अंदर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव में गिरीश चंद्र गोड़ के घर 12 लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए। वहीं खाजे गढवा में राधेश्याम यादव के घर चोरों ने खिड़की तोड़कर लाखों रुपये का जेवरात चुरा लिया।
विज्ञापन

तीन माह पूर्व नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात टीचर काॅलोनी में शुभम बरनवाल के यहां 12 लाख रुपये का मोबाइल व नकदी चोरों ने चुरा की। सीसीटीवी फुटेज में चोरों की गतिविधि मिलने के बाद भी पुलिस सक्रियता नहीं दिखाई। ऐसे में चोरों का मनोबल तेजी से बढ रहा है‚ जबकि यहां अपराध निरीक्षक की तैनाती भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक हुए चोरी की वारदातें
– 17 मई को रामपुर बुजुर्ग गांव में गिरीश गोंड़ के घर ताला तोड़कर 12 लाख की जेवरात चोरी।
– 9 जून को खाजेगढवा गांव में राधेश्याम यादव के घर के पिछे खिड़की तोड़कर लाखों रुपये की चोरी।
– 10 जून को गोपालपुर गांव के अखलाक अहमद की रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी।
– 12 जून को बरसीपार खटिक टोला गांव के कृष्ण कुमार की बाइक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चोरी।
– 18 जून को पुरैना गांव के उमाशंकर दुबे की बाईक तहसील कंपाउंड से चोरी।
– 22 जून को राजस्व निरीक्षक माहथापार कृष्ण मोहन कांत की बाइक तहसील परिसर से चोरी
– 17 नवंबर को हरैया वार्ड में अनिरुद्ध बरनवाल की बाइक रेस्टोरेंट के सामने से चारी
– 30 नवंबर नगर के सलाहाबाद पिपरामोहन वार्ड में बीएसएफ के जवान केशव यादव के घर का ताला तोड़कर 1.80 लाख की नगदी व आभूषण चोरी।
अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बीट सिपाही व दरोगा को जिम्मेदारी दी गई है। चोरी की घटनाओं का शीघ्र पर्दाफाश पुलिस करेगी। अपने मुहिम में पुलिस कार्य कर रही है।
-दीपक शुक्ला, सीओ सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed