फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There is jam in the market due to randomly parked vehicles.

Deoria News: बेतरतीब खड़े वाहनों से बाजार में लगता रहता है जाम

Mon, 23 Oct 2023 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
There is jam in the market due to randomly parked vehicles.
भटनी नगर के चूड़ी गली मोड़ पर जाम में फंसे लोग
-नगर पंचायत और पुलिस की ओर से नही है कोई खास इंतजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। बाजार में जाम से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। रोजाना जाम की समस्याओं से लोगों को घंटों जूझना पड़ रहा है। सड़क के किनारे दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के बेतरतीब खड़े कर देने से जाम की समस्या दिनों दिन विकराल होती जा रही है।
वाहनों को बाजार में बीच सड़क पर आड़े तिरछे खड़े कर चालक घंटों तक गायब हो जाते हैं। जाम की इस विकराल समस्या की ओर न तो पुलिस प्रशासन कोई ध्यान दे रहा है और न ही नगर पंचायत प्रशासन। कस्बे में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से बाजार के दुकानदार, व्यवसायी, राहगीर, वाहन चालक परेशान होने को विवश हैं। जाम की वजह से स्कूली वाहन, एंबुलेंस भी घंटों तक जाम की झाम में फंसे रहते हैं। जिसके कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है शनिवार को भटनी बाजार के रामलीला, नगर स्थित पुल, गांधी चौक, चूड़ी गली तिराहा और मेन रोड पर घंटों तक भारी जाम लग गया। कहीं भी पुलिस जाम को हटाने की दिशा में प्रयास करती नहीं दिखी, जिससे घंटों तक लोग परेशान होते रहे। रामलीला मैदान में नगर पंचायत ने बड़े वाहनों के लिए नो इंट्री का बोर्ड लगाया है, लेकिन लोग बोर्ड को किनारे हटाकर बड़े वाहन बाजार में ले जाते दिखे।
विज्ञापन

------------
बोले लोग
दशहरा महापर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। नगर में जगह -जगह मां की प्रतिमाएं रखी गई है। नगर पंचायत को इस समय बाजार में बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगानी चाहिए, जिससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि जाम की वजह से लोग बाजार में आना नही चाहते है जिससे दुकानदारी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक वर्मा टुनटुन, सभासद
--------------
नगर स्थित पुल और बाजार में सड़क पर दुकान व ठेले लगाए गए है। जिससे आये दिन घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। इसकी शिकायत कई बार पुलिस और नगर पंचायत प्रशासन से की गई है, लेकिन इस पर कोई ध्यान नही देता है।
शिवेंद्र कुमार, जिगिना दीक्षित
----------------
नगर में जाम की स्थिति के लिए नगर पंचायत और पुलिस जिम्मेदार है। दोनों ने इसके लिए कोई उपाय नही किये है। शाम के समय बाजार में बड़े वाहन जाने पर प्रतिबंध लगाना चाहिए जिससे जाम की स्थिति न बने।

-बड़ेलाल मद्धेशिया, गांधी चौक
--------------
नगर में बाइक और अन्य वाहनों के खड़े करने के लिए कोई स्टैंड नहीं है। इससे बाइक और वाहन सड़क पर खड़े होते है। इसके वजह से जाम की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने नगर प्रशासन से कहा कि इसके लिए ठोस उपाय जरूरी है।

-प्रदीप गुप्त, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed