{"_id":"586bdf324f1c1b1c7e159246","slug":"there-are-former-mla-yogendra-sanger","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक योगेंद्र सेंगर नहीं रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक योगेंद्र सेंगर नहीं रहे
देवरिया
Updated Tue, 03 Jan 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
योगेंद्र सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
भाटपाररानी (देवरिया)। किसान नेता और सपा के पूर्व विधायक योगेंद्र सिंह सेंगर का मंगलवार की रात दो बजे एसजीपीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। वह 1996 में भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र से पहली बार सपा के टिकट पर जीते थे। उनके निधन की खबर सुनते ही शोक की लहर दौड़ गई।
उनके अंतिम दर्शन के लिए सभी दलों के नेता, कार्यकर्ता और इलाके के हजारों लोग भिंगारी बाजार स्थित आवास पर उमड़ पडे़। मंगलवार दोपहर एक बजे उनकी शव यात्रा भिंगारी बाजार, कुकुरघांटी चौराहा, सरया होते हुए पैतृक गांव धरमखोर करन पहुंचा। अंतिम संस्कार उनके गांव के पास खनुआ नदी के किनारे किया गया। बेटे सूरज सिंह सेंगर ने मुखाग्नि दी।
मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। उनके आवास पर पहुंचने वाले नेताओं में पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, विधायक आशुतोष उपाध्याय बबलू, ब्लॉक प्रमुख व्यास यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र उपाध्याय, बसपा नेता सभा कुंवर, रामप्यारे यादव, मनन राय, डॉ. वारसी, जिला पंचायत सदस्य सत्यदेव यादव, अजय दूबे, धनंजय सिंह, सुरेश तिवारी समेत तमाम लोग पहुंचे थे।