{"_id":"657ca2a348b6f3505a0768a4","slug":"then-the-feeder-of-pachaladi-power-house-blew-up-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-15126-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फिर फुंका पचलड़ी बिजली घर का फीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फिर फुंका पचलड़ी बिजली घर का फीडर
विज्ञापन
दोआबा समेत 104 गांवाें में बिजली आपूर्ति बाधित, जर्जर हालत में है पॉवर हाउस
एकौना। जर्जर हालत पचलड़ी पॉवर स्टेशन का फीडर फूंकने से 104 गांवाें में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। चार दिन पहले भी रात में अचानक फीडर ब्लास्ट होने से 30 घंटे बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। पॉवर हाउस की खस्ताहाल व्यवस्था से बार-बार आपूर्ति बंद होने पर उपभोक्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की।
पचरुखा स्थित पचलड़ी बिजली घर से दोआबा के 52 गांवाें के अलावा कछार क्षेत्र में भी बिजली की सप्लाई होती है। नवंबर माह में जर्जर तार से सप्लाई के कारण एक लाइनमैन की जान चली गई। चार दिन पहले भी फीडर ब्लास्ट होने से आपूर्ति बंद हो गई थी, बृहस्पतिवार की रात पचलड़ी बिजली घर का फीडर दोबारा फूंक गया। शुक्रवार की सुबह अवर अभियंता लाइनमैन लगाकर इसे ठीक कराने में जुटे, हालांकि देर शाम तक बिजली की सप्लाई चालू नहीं हो गई।
बिजली गुल होने से गांवों में लोगों की टंकी का पानी खत्म हो गया, जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो गई। बिजली आधारित व्यवसाय भी सप्लाई बाधित होने के कारण प्रभावित रहे। दोआबा के अनिरुद्ध चौधरी, दिवाकर निषाद, सोनू सिंह, विशाल दूबे आदि ने कहा कि आए दिन बिजली सप्लाई ठप हो जाती है। जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही। जेई अनिल कुमार ने कहा कि आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।