फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Theft of two lakhs including cash by breaking the lock of the shop

Deoria News: दुकान का ताला तोड़कर नकदी सहित दो लाख की चोरी

Mon, 17 Jul 2023 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Theft of two lakhs including cash by breaking the lock of the shop
खामपार थाना के पुरैना चौराहे पर स्थित एक किराने की दुकान में हुई वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। खामपार थाना के पुरैना चौराहे पर स्थित एक किराना की दुकान का ताला तोड़कर शनिवार रात चोर 80 हजार रुपये नकदी सहित दो लाख रुपये का सामान उठा ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम पुरैना चौराहा पर गांव के ही रमाशंकर गुप्ता की होलसेल की किराना की दुकान है। वह प्रतिदिन की तरह रात्रि नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा था और दुकान में अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ था। काउंटर में रखे 80 हजार रुपये चोर उठा ले गए थे। इसके अलावा दुकान में रखा किराने का महंगा सामान जिसकी कीमत करीब दो लाख है, उसे चोर समेट ले गए थे। पहले उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद में थाने पर जाकर घटना की तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष खामपार नंदा प्रसाद ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। पुलिस मौके पर गई थी। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed