{"_id":"653ea74676f6ac7e0902b424","slug":"theft-of-five-lakh-rupees-masked-miscreants-caught-in-cctv-camera-deoria-news-c-208-1-deo1001-11708-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पांच लाख की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए नकाबपोश बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पांच लाख की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए नकाबपोश बदमाश
विज्ञापन
पांच लाख की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए नकाबपोश बदमाश
देवरिया। शहर के उमानगर मोहल्ले के टीचर्स कालोनी के एक घर को शनिवार की रात चोरों ने निशाना बनाया और करीब पांच लाख रुपये का सामान उठा ले गए। जबकि दूसरी जगह चोर घटना को अंजाम देने में असफल हो गए, क्योंकि परिजन जग गए।
टीचर्स कालोनी निवासी वंदना मिश्रा के घर में एक व्यक्ति किराए का कमरा लेकर रहते हैं। शनिवार की रात में दो चोर उनके घर में घुस गए और पांच लाख रुपये का जेवर और नगदी लेकर फरार हो गए। इसी दौरान बगल के एक मकान में चोर घुसे, लेकिन मकान मालिक के जग जाने के कारण वह फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दो चोर कैद हो गए हैं। दोनों ने चेहरा छिपाने के लिए मंकी कैप लगा रखा था। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाल दिनेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान की जा रही है।