{"_id":"699a0e048f8130eaf90a993a","slug":"theft-in-two-shops-in-bansi-cash-stolen-from-cash-box-deoria-news-c-227-1-sdn1035-153913-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बांसी में दो दुकानों में चोरी, गल्ले से नकद उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बांसी में दो दुकानों में चोरी, गल्ले से नकद उड़ाए
Sun, 22 Feb 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
बांसी। कस्बे के तहसील कार्यालय के सामने शुक्रवार की रात दो दुकानों में चोर घुसकर गल्ले में रखे नकदी उठा ले गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एनएच-28 पर स्थित बेकरी के मालिक, राप्तीनगर वार्ड निवासी राहुल सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह जब वह दुकान खोले तो देखा सामान बिखरा हुआ था। पीछे का दरवाजा जो सीढ़ी से ऊपर जाता है, टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोर टिनशेड तोड़कर दुकान में घुसे और गल्ले में रखा 17 हजार रुपये, सिक्के और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर ले गए। इसी तरह, बगल में स्थित मेडिकल स्टोर के मालिक, अकबरनगर वार्ड निवासी सैयद नोमान ने बताया कि उनके गल्ले से 15 हजार रुपये चोरी हो गए। चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर दुकान में घुसे। कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।