{"_id":"61a3ca14dc094179236768c1","slug":"theft-in-two-shops-deoria-news-gkp417986033","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी में दो दुकानों से हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी में दो दुकानों से हजारों का सामान चोरी
विज्ञापन

बरहज। नगर स्थित सब्जी मंडी में गल्ला और किराने की दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इससे दुकानदारों में आक्रोश है। हालांकि दुकानदारों की निशानदेही पर पुलिस ने एक घर से चोरी का कुछ सामान बरामद किया है।
आजाद नगर दक्षिणी निवासी प्रदीप जायसवाल और नंदना वार्ड पूर्वी के हरखचंद मद्धेशिया की सब्जी मंडी में गल्ला और किराने की दुकान है। शनिवार की शाम सभी रोज की भांति प्रतिष्ठान बंद कर घर चले गए। रविवार की सुबह दुकानें खोलने पहुंचे। दुकान का ताला टूटा देख भौचक रह गए। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार भी जुट गए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। निशानदेही पर कुछ सामान भी बरामद किया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि चोरी की जानकारी होने पर निशानदेही पर दबिश देकर सामान बरामद कर लिया गया है। जल्द ही चोर पकड़ लिए जाएंगे।