फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Theft in the house of the businessman who went to get his wife operated

पत्नी का ऑपरेशन कराने गए कारोबारी के घर चोरी

Thu, 16 Dec 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Theft in the house of the businessman who went to get his wife operated
पत्नी का ऑपरेशन कराने गए कारोबारी के घर चोरी
विज्ञापन

भाटपार रानी। खामपार थाना क्षेत्र के भिंगारी बाजार पुलिस चौकी से सटे कारोबारी के घर में बुधवार की रात फाटक तोड़कर चोर नगदी समेत लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
खामपार थाना क्षेत्र के बिरमापट्टी गांव निवासी गिरीशचंद्र बरनवाल कारोबारी हैं। उनका मकान बंगरा रोड में भिंगारी पुलिस चौकी के पास है। वह अपनी पत्नी का ऑपरेशन कराने के बाद 14 दिसंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज करा कर घर लाने के लिए गोरखपुर चले गए। पीड़ित का कहना है कि जब वह 15 दिसंबर को दोपहर घर पहुंचे तो देखा कि पीछे का और बीच का फाटक टूटा हुआ था।
विज्ञापन

जब घर के अंदर गए तो देखा कि सारा सामान इधर-उधर अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है। घर में रखे हुए लाखों रुपये के गहने व दस हजार रुपये नगद चोरी हो गए थे। इसकी जानकारी तत्काल पुलिस चौकी में दी। फिर थाने में तहरीर दी। इस बारे में खामपार के थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed