फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   theft in locked house

पिता की तबीयत खराब होने पर गए थे गांव, अध्यापक के बंद मकान से लाखों की चोरी

Thu, 10 Jun 2021 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
theft in locked house
पिता की तबीयत खराब होने पर गए थे गांव, अध्यापक के बंद मकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन

देवरिया। शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ले में स्थित एक अध्यापक के तालाबंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब आठ लाख रुपए का जेवर, नगदी और अन्य सामान चुरा ले गए। शुक्रवार को जब गृहस्वामी अपने गांव से लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ था और सामान गायब थे। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। मौके पर पहुंचे डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के शेरवा बभनौली निवासी विमलेश द्विवेदी कुशीनगर जिले के रामकोला ब्लॉक में अध्यापक हैं। उन्होंने शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ले में मकान बनवा रखी है। 28 अप्रैल को चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। शहर स्थित मकान में ताला बंद कर मूल गांव चले गए। इसी बीच पिता चंद्रशेखर द्विवेदी की भी तबीयत खराब होने से उनके इलाज में व्यस्त हो गए। इतना जरूर था कि बीच-बीच में शहर स्थित मकान पर आते जाते रहे। शुक्रवार को जब परिवार के साथ रामनाथ देवरिया पहुंचे तो मकान के मुख्य गेट का ताला और कमरे में रखी आलमारी का लॉक टूटा था। छत पर कटरेन हटाया गया था। कमरों में रखे सामान, नगदी और जेवर गायब थे। इसमें दस अंगुठी, चार हाथ कंगन, बाली, झाला आदि सामान चोर उठा ले गए थे। उन्होंने घटना की सूचना तुरंत डायल 112 को दी। गृहस्वामी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। मामले की जांच के लिए पुलिस गई थी।
विज्ञापन

तालाबंद मकान में चोरी पुलिस के लिए चुनौती
देवरिया। चोर मुसीबत में फंसे लोगों पर कहर बरपाने का काम कर रहे है। कई ऐसी चोरी की घटना हुई है, जिसमें लोग मजबूरी में मकान में ताला बंद कर गए थे और चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। शहर के उमा नगर मोहल्ला निवासी रोडवेज के एक रिटायर्ड कर्मचारी के परिवार के एक सदस्य कोरोना संक्रमित होने से मौत हो गई थी। परिजन ब्रह्मभोज में मूल गांव तरकुलवा थाने क्षेत्र में गए थे। इसी दौरान चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों का माल उड़ा लिया। मुंसिफ कालोनी निवासी एक व्यक्ति के दिल्ली में रहते हैं। लॉकडाउन के कारण उनके परिजन शहर की मकान पर करीब एक माह तक नहीं पहुंचे। चोरों ने करीब 30 लाख रुपए का जेवर व नगदी उड़ा लिया। सबसे गंभीर बात तो यह है कि पुलिस किसी भी चोरों की घटना का खुलासा करने में नाकाम साबित हो रही है। अब देखना है कि अध्यापक के घर हुई चोरी का पर्दाफाश कोतवाली पुलिस कर पाती है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed