{"_id":"614b78318ebc3e01c03b0ce2","slug":"theft-in-four-houses-of-two-villages-deoria-news-gkp4102202160","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: चोरों ने दो गांवों के चार घरों को बनाया निशाना, एक झटके में उड़ा दिए नौ लाख के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: चोरों ने दो गांवों के चार घरों को बनाया निशाना, एक झटके में उड़ा दिए नौ लाख के जेवर
Thu, 23 Sep 2021 03:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 03:21 PM IST
सार
मंगलवार देर रात मुमताज के घर के चैनल का ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए। खटपट होने पर उनकी बुजुर्ग मां रुकसाना खातून जाग गईं। उन्होंने शोर मचाना चाहा तो घर में घुसे दो चोरों ने लोहे का सरिया उनकी गर्दन से सटा दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वृद्धा को चुप करा दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के दो गांवों में चोरों ने मंगलवार की रात चार घरों को निशाना बनाया। एक घर में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर पांच लाख रुपये की तो दूसरे घर में ताला तोड़कर चार लाख के जेवर उड़ा ले गए। ग्रामीणों के दौड़ाने पर चोर बॉक्स व पेटी फेंक दिए और जेवर लेकर भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के खांडेयपर गांव निवासी मुमताज अहमद मुंबई रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी अंजुम आरा और मां रुकसाना खातून रहती हैं। दो दिन पहले उनकी पत्नी मायके बैजनाथपुर चली गई थीं। मंगलवार देर रात मुमताज के घर के चैनल का ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए। खटपट होने पर उनकी बुजुर्ग मां रुकसाना खातून जाग गईं।
विज्ञापन
उन्होंने शोर मचाना चाहा तो घर में घुसे दो चोरों ने लोहे का सरिया उनकी गर्दन से सटा दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वृद्धा को चुप करा दिया। घर में घुसे दो चोर अलमारी के लॉकर में रखे करीब पांच लाख रुपये के जेवर से भरा बैग और कपड़े से भरी पेटी लेकर बाहर निकल गए। चोरों के बाहर निकलते ही महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण घर की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
पुलिस हुई सर्तक
लोगों को आता देख चोर कपड़े की पेटी फेंक कर भाग निकले। चोरों ने इसी गांव के प्यारे गोंड और मोवीन के घर में भी घुसे। लेकिन परिजनों के जाग जाने से यहां चोरों के मंसूबे फेल हो गए। चोर यहां से पांच सौ मीटर दूर बरईपुर लाला के यादव टोला पर पहुंच गए। चोरों ने संदीप यादव के घर में घुसकर करीब चार लाख रुपये का जेवर और 20 हजार नकद चुरा लिया। पुलिस को तहरीर देकर संदीप यादव ने बताया कि एक नथिया, मांगटीका, झुमका, चार अंगूठी, दो पीस मंगलसूत्र, करधन, 10 जोड़ी बिछिया, पायल, दो जोड़ी हाथ पलानी, दो पीस ओम, एक हार सेट, तीन पीस नथनी चोरी चले गए हैं।
पटनापुल जाने वाले रास्ते पर बॉक्स तोड़कर चोर सोने के जेवर लेकर चले गए हैं। जबकि कपड़े और अन्य सामान वहीं छोड़ दिए हैं। पीड़ितों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जबकि मुमताज के घर चोरी की जानकारी रात को ही पुलिस को दे दी गई थी। दिन निकलने के बाद पुलिस ने दोनों घटना स्थलों की छानबीन शुरू की। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि मामले की सूचना मिली है। हल्का सिपाहियों को छानबीन के लिए भेजा गया है।
पटनापुल जाने वाले रास्ते पर बॉक्स तोड़कर चोर सोने के जेवर लेकर चले गए हैं। जबकि कपड़े और अन्य सामान वहीं छोड़ दिए हैं। पीड़ितों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जबकि मुमताज के घर चोरी की जानकारी रात को ही पुलिस को दे दी गई थी। दिन निकलने के बाद पुलिस ने दोनों घटना स्थलों की छानबीन शुरू की। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि मामले की सूचना मिली है। हल्का सिपाहियों को छानबीन के लिए भेजा गया है।