{"_id":"66143b20f4087a42710c5284","slug":"theft-in-a-house-deoria-news-c-208-1-deo1004-123002-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सीढ़ी के रास्ते घर में घुसकर पांच लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सीढ़ी के रास्ते घर में घुसकर पांच लाख की चोरी
Tue, 09 Apr 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 09 Apr 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
- छत पर व घर में सो रहे परिवार के सदस्यों को नहीं लगी भनक
- खटपट की आवाज सुन जगी, फिर परिवार के सदस्य के होने की बात समझ सो गई
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिहार खुर्द गांव में चोर छत की सीढ़ी के रास्ते घर में घुस नकदी व गहने समेत पांच लाख का सामान चुरा लिया। सुबह में परिजनों को चोरी की घटना की जानकारी हुई तो दंग रह गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बिहार खुर्द निवासी रमेश यादव का परिवार रोजाना की तरह खाना खाने के बाद रविवार की रात सोने चला गया। गर्मी ज्यादा महसूस होने पर परिवार का एक सदस्य छत पर सोने चला गया। छत पर सो रहे परिवार का सदस्य सीढ़ी वाले दरवाजे पर ताला लगाना भूल गया। रात में छत पर चढे़ चोर सीढ़ी के रास्ते नीचे उतर गए। इसके बाद कमरे में रखा एक पेटी उठा ले गए। खटपट की आवाज सुनकर एक महिला जगी, लेकिन वह परिवार के किसी सदस्य के होने का अनुमान लगाकर सो गई। सुबह जगी तो घर में पेटी के नहीं दिखने पर खोजबीन शुरू की। महिला के अनुसार, पेटी में 30 हजार नकदी, पांच सोने के जेवरात, दो चांदी का जेवरात मौजूद थे। इसकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये आंकी जा रही है। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया तहरीर मिलने के बाद हल्का कर्मचारी को मौके पर भेज जांच कराई गई। शीघ्र चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।