{"_id":"65fb269f27032b3d7d04d74f","slug":"theft-in-a-house-deoria-news-c-208-1-deo1004-121856-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खुखुंदू थाने के पास एक मकान को चोरों ने खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खुखुंदू थाने के पास एक मकान को चोरों ने खंगाला
Wed, 20 Mar 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। स्थानीय कस्बे में थाने से महज पांच सौ मीटर दूरी पर स्थित एक मकान का ताला तोड़कर बेखौफ चोर सोने के जेवरात, डिजिटल कैमरा सहित अन्य कीमती समान चुरा ले गए है। घटना की जानकारी परिजनों को बुधवार को मकान पर जाने पर हुई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर चोरों का पता लगाने में जुटी है। पीड़ित ने तहरीर दी है। कस्बे में हुई इस चोरी से बाजार वासियों में दहशत का माहौल है। घटना खुखुंदू थाना क्षेत्र के गांव के पईलहां मोहल्ला निवासी अशोक राय के खुखुंदू कस्बे में स्थित मकान में हुई। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। आने पर केस दर्ज कराया जाएगा। संवाद