फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Theft case registered against four including brother and sister

Deoria News: भाई-बहन सहित चार पर चोरी का केस दर्ज

Sat, 04 Nov 2023 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Theft case registered against four including brother and sister
-पुलिस को मिले अहम सुराग, बड़े नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद
विज्ञापन


- रामपुर कारखाना के मुंडेरा उर्फ बलुअही गांव का है मामला

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के मुंडेरा उर्फ बलुअही गांव में मंगलवार की रात हुई चोरी के मामले में पुलिस ने वारदात की रात पकड़ी गई युवती और उसके भाई सहित चार पर केस दर्ज कर लिया है। जबकि तीन युवकों को भी गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से सभी को जेल भेज दिया गया। गांव में हुई चोरी की अन्य घटनाओं में भी इनके शामिल होने का पुलिस को शक है। क्षेत्र में कई अन्य गांवों में भी हुई चोरी की घटनाओं में इनकी संलिप्तता की जांच एवं बड़े नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद है।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के मुंडेरा उर्फ बलुअही गांव के खलील अंसारी के पड़ोस की निक्की मंगलवार की रात को छत के रास्ते उनके घर में घुस गई। 20 हजार रुपये चोरी करने के बाद वह मोबाइल चुराने लगी। इसी बीच खलील की बहू जाग गई। उसके शोर मचाने पर युवती भागने लगी। लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपने सगे भाई कौशल, नौतन हथियागढ़ गांव के बैजू टोला के शिवम और नौतन हथियागढ़ के ही सूरज का भी नाम बताया। पुलिस ने तीनों युवकों को भी देर रात उठा लिया। कड़ी पूछताछ में चारों ने चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकार कर ली।
विज्ञापन

चोरी के रुपये भी पुलिस ने बरामद कर चारों पर केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को न्यायालय ने सभी को जेल भेज दिया। एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि चोरी के दिन पकड़ी गई निक्की, उसके भाई कौशल, नौतन हथियागढ़ गांव के शिवम और सूरज सहित कुल चार पर केस दर्ज किया गया है। न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया है। गांव में पिछले दिनों हुई चोरी की अन्य घटनाओं व क्षेत्र में इस तरह की अन्य घटनाओं में भी इनके शामिल होने की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed