{"_id":"65736d037e6233db4a05a4c4","slug":"the-young-man-was-sent-to-jail-deoria-news-c-208-1-deo1003-14643-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को भेजा गया जेल
Sat, 09 Dec 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
आरोपी की मां पर सहयोग करने का आरोप. केस दर्ज
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ अश्लील हरकत करने तथा बदनाम करने की नियत से सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया
युवती ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का एक युवक उसके घर आता-जाता था। एक दिन वह मेरे साथ अश्लील हरकत करने लगा। दुष्कर्म का प्रयास किया, मेरा अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे परेशान युवती ने आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने बचा लिया। तहरीर में युवती ने युवक की मां पर भी आरोप लगाते हुए युवक का सहयोग करने की बात कही है। कोतवाली पुलिस ने अल्ताफ पुत्र नियामत व उसकी मां के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर अल्ताफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।