{"_id":"6a07692d1589c8ce920a20e4","slug":"the-young-man-died-in-a-road-accident-and-had-married-a-week-earlier-deoria-news-c-208-1-deo1011-181961-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में युवक की माैत हफ्ते भर पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में युवक की माैत हफ्ते भर पहले हुई थी शादी
Sat, 16 May 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 16 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। आठ मई को ही उसकी शादी हुई थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार, पड़री अनुरूध गांव निवासी युवराज निषाद (25) पुत्र ब्यास निषाद दोपहर में सुरौली चौराहे से बाइक से घर लौट रहा था। पैकौली गांव के नउवाबारी के पास पहुंचा ही था कि अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवराज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सुरौली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मेडिकल कॉलेज भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।