फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The woman staged a sit-in at the SP office when the theft was not disclosed

Deoria News: चोरी का खुलासा नहीं होने पर महिला ने एसपी कार्यालय पर दिया धरना

Fri, 27 Dec 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 27 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
The woman staged a sit-in at the SP office when the theft was not disclosed
देवरिया। शहर के साकेत नगर मोहल्ले में तीन माह पहले हुई चोरी का खुलासा नहीं होने व जेवर की बरामदगी नहीं होने से परेशान महिला ने बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय के गेट पर पहुंच कर धरना दिया। महिला एसपी से मिलकर जेवर की बरामदगी के लिए गुहार लगाना चाह रही थी। इसी बीच पहुंची महिला पुलिस उसे उठाकर महिला थाने लेकर चली गई। जहां महिला थानाध्यक्ष ने उससे तीन दिन का समय मांगा। इस पर महिला ने चार दिन का समय दिया और जेवर बरामदगी की गुहार लगाई। गौरतलब हो कि इससे पूर्व महिला सुभाष चौक व डीएम कार्यालय पहुंचकर धरना दे चुकी है। इसके बाद भी कोई कारर्वाइ नहीं हुई है। शहर की साकेत नगर निवासी स्मिता जायसवाल पत्नी संतोष जायसवाल ने कहा कि मेरे पति वाहन चलाते है। मेरे घर में 24 सितंबर को घुस कर पांच लोगों ने 12 लाख रुपये का जेवरात चोरी कर लिया। पुलिस से बहुत गुहार लगाने के बाद दो को पुलिस ने जेल भेजकर कोरमपूर्ति कर लिया। इसमें दो लोग पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुके है। फिर भी पुलिस आज तक उन लोगों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। स्मिता का आरोप है कि पुलिस सिर्फ उसे दौड़ा रही है। पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंचकर गेट पर धरने पर बैठ गई। कई पुलिसकर्मियों ने उसे वहां से जाने की बात कही। उसका कहना था कि एसपी से मिले बगैर वह कहीं नहीं जाएगी। इसके बाद महिला थानाध्यक्ष कुमुद सिंह मौके पर पहुंचकर महिला से बातचीत की। इसके बाद उसे वहां से उठाकर महिला थाने लेकर चली गईं। जहां उससे तीन दिन का समय मांग। इस महिला ने कहा कि एक सप्ताह बाद तक कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। आप चार दिन का समय ले लीजिए। अगर इसके बाद भी खुलासा नहीं हुआ तो फिर से मैं एसपी कार्यालय पर धरने पर बैठूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed