{"_id":"64988dbe5b0759ce2a0a1324","slug":"the-woman-accused-three-policemen-of-the-police-station-of-entering-the-house-at-midnight-deoria-news-c-7-1-219067-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिला ने आधी रात को थाने के तीन पुलिसकर्मियों पर घर में घुसने का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिला ने आधी रात को थाने के तीन पुलिसकर्मियों पर घर में घुसने का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत
विज्ञापन
मारपीट के मामले में सुलह के लिए सिपाही व दरोगा बना रहे हैं दबाव, बरहज सीओ मामले की कर रहे जांच, बोले- दोषी मिलने पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। मईल थाने के कुछ पुलिस कर्मियों पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि चार दिन पूर्व आधी रात को एक दरोगा व दो सिपाही तथा एक वाहन चालक उसके घर में घुस गए और नौ जून को हुए मारपीट के मामले में सुलह करने का दबाव बनाने लगे। आरोप है कि जब पीड़ित महिला तैयार नहीं हुई तो पुलिसकर्मियों ने उसका हाथ पकड़ लिया। जब उसकी बेटी ने इसका विरोध किया तो लोगों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। पीड़िता ने एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मईल थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी धर्मावती देवी पत्नी तारा चौहान ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कहा है कि उसके बगलगीर से दरवाजे पर नाद, खूंटा लगाने व चारपाई बिछाकर रास्ता रोकने को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर नौ जून को मारपीट हो गई थी। महिला ने चार लोगों पर केस दर्ज कराया था। मईल थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी धर्मावती देवी पत्नी तारा चौहान ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि मईल थाने के दो दरोगा व दो सिपाही एक निजी वाहन से 21 जून की आधी रात उसके दरवाजे पर पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर जब महिला ने फाटक खोला तो घर में जबरदस्ती घुस गए। महिला का आरोप है की इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उसका हाथ पकड़ लिया। महिला की पुत्री ने जब इसका विरोध किया तो उसे धक्का देकर गिरा दिए। पुलिसकर्मियों ने महिला को धमकी देते हुए कहा कि कप्तान के यहां दी हुई शिकायत में सुलह कर लो नहीं तो इसका बुरा असर पड़ेगा। पीड़िता ने इस मामले में एसपी ने न्याय की गुहार लगाई है। शनिवार को सीओ बरहज ने पीड़िता को बुलाकर मामले की जानकारी की और उसका बयान भी दर्ज किया। उधर, सीओ बरहज अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि घर में घुसना तो गलत है, लेकिन आधी रात में सामान्य व्यक्ति के घर जाने की क्या जरूरत है। जांच की जा रही है, अगर इस तरह की कोई बात हुई है तो निश्चित ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।