{"_id":"6abff84a2e519d08ac0fa0b4","slug":"the-wish-to-bring-the-daughter-in-law-home-remained-unfulfilled-deoria-news-c-208-1-deo1016-193303-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बहू को घर लाने की हसरत रह गई अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बहू को घर लाने की हसरत रह गई अधूरी
Sat, 03 Oct 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
लार। रामेश्वर तिवारी को घर में बहू लाने की हसरत थी। इकलौते बेटे विकास तिवारी की शादी जिले के एक गांव में तय होने के बाद घर में खुशियां थीं। फरवरी में शादी होनी थी और इसकी तैयारियां शुरू हो गई थीं। सगाई की रस्म पूरी हो चुकी थी। रामेश्वर बेटे की शादी धूमधाम से करने और बहू को घर लाने का सपना संजोए थे। उन्हें क्या पता था कि बेटे की शादी देखने की उनकी इच्छा अधूरी रह जाएगी।
परिजन के मुताबिक, रामेश्वर तिवारी की तीन बेटियां हैं। इनमें एक की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटियां और इकलौता बेटा विकास अभी अविवाहित हैं। घर में पत्नी अमृता देवी और मां कुंती देवी भी रहती हैं। बेटे की शादी तय होने के बाद परिवार में खुशी का माहौल था।
इसी बीच ब्रेकर को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान रामेश्वर तिवारी की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर विकास की मंगेतर भी मौके पर पहुंचीं। वह परिजन को ढांढ़स बंधाती रहीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।