फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The water tank was cleaned in the presence of police.

Deoria News: पुलिस की मौजूदगी में हुई पानी टंकी की सफाई

Thu, 09 Oct 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 09 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The water tank was cleaned in the presence of police.
पानी की टंकी की सफाई करते कर्मचारी,
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी और वार्ड में भर्ती मरीजों को तीसरे दिन बुधवार को भी पानी के लिए तरसना पड़ा। नगर पालिका की ओर से लगाए गए टैंकर का पानी दोपहर करीब एक बजे खत्म हो गया था।
वहीं पुलिस की देख रेख में पानी टंकी की सफाई पूरे दिन चली, इस दौरान छत पर जाने वाले दरवाजे को बंद कर दिया गया था, रैंप की ओर छत पर लगे दरवाजे की कुंडी को ठीक करा दिया गया था।
विज्ञापन

पानी टंकी की सफाई ब्लीचिंग पाउंडर के बाद हाइपोक्लोराइड की मदद से देर रात तक चली। पानी का टीडीएस और जैविक जांच कराने के बाद बृहस्पतिवार से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। ऐसा मेडिकल कॉलेज प्रशासन का दावा है। वहीं फायर बिग्रेड वाली टंकी की भी सफाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में तीसरे दिन बुधवार को डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी घर से बोतल में पानी लेकर आए थे। चेहरे पर मास्क और बाहर के खाने-पीने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करते नजर आए। पर्ची काउंटर पर मौजूद लोगोंं ने बताया कि ऐसा हो गया है यहां का साफ पानी पीने का मन नहीं कर रहा है, इसलिए घर से पानी लेकर आए हैं।
यही हाल मरीजों का रहा, पूरे घटनाक्रम से अंजान कुछ मरीज परिसर में लगे आरओ प्लांट और टैंकर से पानी पीते नजर आए, जबकि एक कुछ मरीज इसी पानी से स्नान कर रहे थे।
वहीं सुरक्षा में लगे गार्ड भी अपने पास पानी का बोतल रखे थे। जांच में पता चला कि इमरजेंसी के छत पर लगी पानी की टंकी खराब हो गई है। करीब एक सप्ताह पूर्व इसी टंकी से इमरजेंसी के पानी कनेक्शन जोड़ा गया था।

इमरजेंसी के शौचालय और बाथरूम में पानी की सप्लाई चालू नहीं हो सकी थी। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मी कुछ भी बोलने से परहेज करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed