फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The water of the lake is not turning into nectar... it is being used for planting water chestnuts.

Deoria News: अमृत नहीं बन पा रहा सरोवर का जल...सिंघाड़ा रोपने के आ रहा काम

Sun, 30 Nov 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 30 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The water of the lake is not turning into nectar... it is being used for planting water chestnuts.
रुद्रपुर। गांव में सैर सपाटे के लिए स्वच्छ वातावरण बनाने के उद्देश्य से चल रही अमृत सरोवर योजना जिम्मेदारों की उदासीनता से रुद्रपुर में दम तोड़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन

यहां 2023 से 22 गांवों में बन रहे अमृत सरोवर का काम पूरा नहीं हो पाया है। विकास विभाग के कागज में बनकर तैयार हो चुके 15 गांव के अमृत सरोवर की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगा है। रामचक गांव में 30 लाख की लागत से बनने वाले अमृत सरोवर का काम काफी दिनों से रुका है। यहां पोखरे में सिंघाड़ा रोपा गया है। रुद्रपुर ब्लॉक के खोपा, ईश्वरपुरा, धरमपुर, रतनपुर, विट्ठलापुर, बेलवा दुबौली, सतुआभार, अनुसा, रामपुरवा, रामचक, खोरमा, भगवान माझा, विसुनपुर बगही, जमीरा, मनिहरपुर, सारांव, सितलमाझा , करनपुरा, निबही, लीलापुर और पलिया गांव में 2023-24 से अमृत सरोवर का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

22 गांव में 629 लाख रुपये की लागत से बन रहे अमृत सरोवर के निर्माण में अब तक 306 लाख ही खर्च हो पाए हैं। खंड विकास विभाग 15 गांव के सरोवरों के पूर्ण होने का दावा कर रहा है, लेकिन धरातल पर पूर्ण रूप से सिर्फ पांच सरोवर ही बन पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed