फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The water in the tank, after cleaning, is drinkable.

Deoria News: टंकी में सफाई के बाद भरा गया पानी पीने लायक

Sat, 11 Oct 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 11 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The water in the tank, after cleaning, is drinkable.
संवाद न्यूज एजेंंसी
विज्ञापन

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में चार दिन बाद भी सर्जरी शुरू नहीं हो सकी। इसके चलते मरीजों को अगली डेट दे दी गई। वहीं सफाई के बाद टंकी में भरे गए पानी की रिपोर्ट शुक्रवार को आ गई। इसमें सबकुछ ठीक मिला। अब शनिवार से सर्जरी शुरू होगी।

मेडिकल कालेज में सोमवार को पानी की टंकी में शव मिलने के बाद मंगलवार से सर्जरी बंद है। ओपीडी बिल्डिंग के चौथे तल पर स्थित चारो ओटी में आपरेशन नहीं हुआ। यहां स्थित आंख, नाक कान और गला रोग, जनरल सर्जरी के साथ हड्डी रोग विभाग की सर्जरी में आपरेशन ठप है। मेडिकल कालेज प्रशासन ने पानी की टंकी की सफाई के बाद भरे गए साफ पानी को जांच के लिए जल निगम के लैब में भेजा। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार की शाम आ गई। सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि पानी की रिपोर्ट आ गई है। पानी ठीक है। अब शनिवार से ओटी में सर्जरी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed