फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The unbreakable bond between the brothers was revealed during the reunion of Rama and Bharata.

Deoria News: राम-भरत मिलाप में छलका भाइयों का अटूट प्रेम

Mon, 19 Oct 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 19 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The unbreakable bond between the brothers was revealed during the reunion of Rama and Bharata.
बरहज में रामलीला का मंचन करते कलाकार।
बरहज। थाना रोड स्थित पुलिस चौकी के पास रामलीला मैदान में शनिवार को को राम-भरत मिलाप की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। बड़े भाई प्रभु श्रीराम के प्रति भरत का प्रेम, त्याग और समर्पण देख दर्शक भावुक हो उठे। कलाकारों ने सजीव अभिनय के जरिये भाइयों के अटूट प्रेम और मर्यादा का संदेश दिया।
विज्ञापन

अयोध्या की हनुमान आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में सर्वप्रथम प्रभु श्रीराम की आकर्षक झांकी की आरती उतारी गई।
इसके बाद भरत, गुरु वशिष्ठ, माता कौशल्या, कैकेयी, सुमित्रा, राजा जनक और अयोध्यावासियों के साथ वन की ओर प्रस्थान करते हैं। भरत को वन में आता देख लक्ष्मण विचलित हो जाते हैं और उनके आने के उद्देश्य पर संदेह जताते हैं। प्रभु श्रीराम उन्हें शांत कराते हुए समझाते हैं।
विज्ञापन

वन में पहुंचकर भरत बड़े भाई श्रीराम के चरणों में गिर पड़ते हैं। वह उनसे अयोध्या लौटने की विनती करते हुए क्षमा-याचना करते हैं। हालांकि, पिता के वचन का पालन करने के लिए प्रभु श्रीराम वनवास पूरा करने के अपने संकल्प पर अडिग रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह भरत को अपनी खड़ाऊं सौंपकर अयोध्या की जिम्मेदारी संभालने का निर्देश देते हैं और वनवास पूरा होने के बाद लौटने का आश्वासन देते हैं। राम-भरत मिलाप के इस दृश्य का मंचन देख रामलीला मैदान में मौजूद दर्शक भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed