Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The tomb of Hazrat Shaheed Abdul Ghani Shah was demolished with a bulldozer in Deoria.

मजार पर चला बुलडोजर: तीन जेसीबी मशीनें लगी, अफसर बोले- कमेटी की सहमति से हुई कार्रवाई

Mon, 12 Jan 2026 10:56 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 12 Jan 2026 10:56 AM IST
सार

शुक्रवार को सुनवाई के बाद नियत प्राधिकारी व एसडीएम सदर ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। साथ ही मजार पक्ष को मजार के नक्शा की स्वीकृति के संबंध में शनिवार की शाम तक दस्तावेज प्रस्तुत करने का समय दिया था, पर मजार पक्ष अपना दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

विज्ञापन
The tomb of Hazrat Shaheed Abdul Ghani Shah was demolished with a bulldozer in Deoria.
बुलडोजर से मजार को ध्वस्त करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहर के गोरखपुर रोड ओवरब्रिज के बगल में स्थित हजरत शहीद अब्दुल गनी शाह मजार रविवार को तोड़ दी गई। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा। नियत प्राधिकारी कोर्ट में केस हारने के बाद मजार कमेटी के अध्यक्ष ने स्वेच्छा से मजार हटाने की सहमति दी थी।

विज्ञापन


गोरखपुर रोड स्थित मजार के निर्माण को लेकर चल रहे मुकदमे में नियत प्राधिकारी कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। इसमें शुक्रवार को सुनवाई के बाद नियत प्राधिकारी व एसडीएम सदर ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। साथ ही मजार पक्ष को मजार के नक्शा की स्वीकृति के संबंध में शनिवार की शाम तक दस्तावेज प्रस्तुत करने का समय दिया था, पर मजार पक्ष अपना दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

विज्ञापन
Trending Videos

केस हारने के बाद मजार पक्ष ने प्रशासन को मजार को स्वेच्छा से हटाने की लिखित सहमति दी थी। इसके बाद प्रशासन ने मजार के सामने रविवार को पुलिस फोर्स तैनात कर दिया। एसडीएम सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा ने मजार का मुआयना किया। सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी, सदर कोतवाली विनोद कुमार मिश्र, तहसीलदार केके मिश्र ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोर्चा संभाल लिया।

नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी भी मौके पर रहे। मजार कमेटी के अध्यक्ष राशिद खां और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। शाम करीब चार बजे तीन जेसीबी से मजार तोड़ने का काम शुरू हो गया। मजार तोड़ने की यह कार्रवाई देर रात तक चलती रही। इस दौरान मजार के सामने वाली सड़क के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई थी।
विज्ञापन

गोरखपुर रोड ओवरब्रिज के पास और दूसरी तरफ कुर्ना नाले के पास बैरिकेडिंग किया गया था। दोनों जगहों पर पुलिस फोर्स तैनात था। वहीं फोरलेन पर पुरवां तिराहे से बड़े वाहनों को बीआरडीपीजी के रास्ते शहर में और हाटा रोड की ओर डायवर्ट कर दिया गया।

मजार पक्ष ने अपनी स्वेच्छा से अवैध मजार हटाया। प्रशासन व पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने और मजार गिराने के दौरान कोई हादसा नहीं हो इसके लिए मौके पर मौजूद रहा: श्रुति शर्मा, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed